{"_id":"5ec55c8d8ebc3e9021208fed","slug":"checkpost-kasganj-news-agr4426999150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैकपोस्ट देख कैंटर चालक ने दौड़ा दी गाड़ी, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैकपोस्ट देख कैंटर चालक ने दौड़ा दी गाड़ी, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
कासगंज के गोरहा पर कैंटर गाड़ी से उतरते प्रवासी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर गोरहा पुलिस चेकपोस्ट पर एक कैंटर चालक ने पुलिस को देखकर स्पीड बढ़ा दी। इससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। मामले की जानकारी तत्काल अधिकारियों दी गई। पुलिस ने सोरों कोतवाली के सामने बैरियर लगाकर कैंटर को रोक कर सीज कर दिया। साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
बुधवार दोपहर में एक कैंटर 42 प्रवासी मजदूरों को लेकर जयपुर से बरेली जा रहा था। गोरहा बैरियर के पास पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का इशारा किया। पुलिसकर्मी खुद भी कैटर की ओर बढ़ रहे थे। तभी कैंटर चालक मोहम्मद रफीक निवासी नई बस्ती, नवाबगंज बरेली ने स्पीड बढ़ा दी और दौड़ाता हुए आगे निकल गया।
पुलिसकर्मी तुरंत पीछे हट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि पुलिस कर्मी दो चार पल लेट हो जाते तो कैंटर उन्हें कुचलता देता। पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी सोरों कोतवाली इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह को दी। उन्होंने सूचना पर तत्काल गाड़ी की घेराबंदी कर सोरों कोतवाली के सामने ही बैरियर लगा कर कैंटर को रोक लिया। सभी प्रवासियों को गोरहा भेज कर कैंटर को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
- गोरहा चेकपोस्ट पर कैंटर चालक ने पुलिस के रोकने पर भी गाड़ी नहीं रोकी और तेजी से पुलिस की ओर दौड़ाता निकल गया, इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। गाड़ी सीज करके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी।