फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating Under Scanner: Supervisors Deployed at 5 Sensitive Exam Centres in Agra

परीक्षा में नकल पर शिकंजा: संवेदनशील पांच केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात, विवि प्रशासन को देनी होगी रिपोर्ट

Sat, 22 Nov 2025 08:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Nov 2025 08:53 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। सचल दल ने इन कॉलेजों में बीती परीक्षा में गड़बड़ी पकड़ी थी।

विज्ञापन
Cheating Under Scanner: Supervisors Deployed at 5 Sensitive Exam Centres in Agra
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। सचल दल ने इन कॉलेजों में बीती परीक्षा में गड़बड़ी पकड़ी थी। सभी परीक्षाएं पर्यवेक्षकों की निगरानी में होंगी। परीक्षा के बाद पर्यवेक्षकों को रिपोर्ट भी विश्वविद्यालय प्रशासन को देनी होगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी की प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर और एमए, एमकॉम और एमएससी प्रथम और तृतीय सेेमेस्टर की परीक्षा संचालित हो रही हैं। इनके लिए 275 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से पांच केंद्र संवेदनशील हैं। ये आगरा के ही कॉलेज हैं। इन केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। ये प्रश्नपत्रों के पैकेट को अपनी निगरानी और उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने तक रहेंगे। प्रतिदिन की परीक्षाओं की ये रिपोर्ट भी देंगे।
विज्ञापन



ये बनाए गए पर्यवेक्षक
कॉलेज                                                 पर्यवेक्षक


- श्री रघुकुल महाविद्यालय बाकलपुर खेरागढ़             डॉ. मनीष शुक्ला, आगरा कॉलेज
-गुुरु निरंजना नंद महाविद्यालय इरादतनगर             डॉ. सतीश कुमार, भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय

-किसान दिलीप सिंह बघेल मेमोरियल डिग्री कॉलेज, धनौली प्रो. उदयराज सिंह, सीएल जैन कॉलेज
-आरसी शर्मा डिग्री कॉलेज लादूखेड़ा                         डॉ. लोकेंद्र सिंह, भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय

-संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजुकेशन जगनेर रोड             डॉ. मुकेश बघेल, आईईटी खंदारी कैंपस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed