फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating sub Inspector Wife reached SP office crying told such truth; Even police officer is surprised

धोखेबाज दरोगा: रोते हुए पत्नी पहुंची एसपी दफ्तर, बताया ऐसा सच; पुलिस अफसर भी हैरान

Tue, 16 Jan 2024 02:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 02:52 PM IST
सार

कासगंज में तैनात एक दरोगा की पोल उसकी पत्नी ने एसपी के सामने खोल दी। पीड़िता रोती हुई पुलिस अधिकारी के पास पहुंची और ऐसा सच बताया जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। 
 

विज्ञापन
Cheating sub Inspector Wife reached SP office crying told such truth; Even police officer is surprised
दरोगा के साथ फोटो और रोती हुई पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में तैनात एक दरोगा पर आगरा की एक महिला ने धोखाधड़ी कर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वो दरोगा की पत्नी है। दरोगा ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही उससे मंदिर में शादी की। पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर रोते हुए न केवल दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए, बल्कि शादी करने के फोटो प्रमाण के तौर पर दिए।
विज्ञापन

 

आगरा के लोहामंडी इलाके की रहने वाली महिला प्रियंका ने एसपी ऑफिस पहुंचकर दरोगा की धोखाधड़ी की व्यथा सुनाई। महिला के द्वारा पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे महिला ने आत्महत्या करने की धमकी दी। महिला का आरेाप है कि उसने वर्ष 2020 में 26 नवंबर को हिंदू रीति रिवाज से मथुरा के एक मंदिर में दरोगा विक्रम सिंह से शादी की। महिला का कहना है कि दरोगा विक्रम सिंह ने पहली पत्नी के साथ होने की कोई बात नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दरोगा ने महिला को बताया कि उसकी पहली पत्नी के कोई संतान नहीं है, जिसकी वजह से पहली पत्नी को तलाक दे दिया है। महिला ने कहा कि उसने लगातार वैवाहिक जीवन दरोगा के साथ बिताया। उसके पास दो साल का एक बेटा भी है, लेकिन अब दरोगा विक्रम सिंह पहली पत्नी के साथ रह रहा है और उसे अपने साथ नहीं रख रहा। 
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि दिसंबर माह में भी उसने मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन उसकी बात को संज्ञान नहीं लिया गया। महिला ने शादी के फोटो, बच्चे के साथ दरोगा के फोटो भी साक्ष्य के तौर पर दिए हैं। एसपी ने इस पूरे मामले की जांच सहावर सीओ शाहिदा नसरीन को सौंपी है।

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि दरोगा के खिलाफ महिला ने शिकायत की है। दरोगा ने दो शादी की हैं। महिला के आरोपों और साक्ष्यों की जांच करने की जिम्मेदारी सहावर सीओ शाहिदानसरीन को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed