फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating in the name of getting bonus, three accused arrested

Agra News: बोनस दिलवाने के नाम पर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Feb 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of getting bonus, three accused arrested
बोनस दिलवाने के नाम पर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- नकदी, सिम और मोबाइल बरामद, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बीमा पॉलिसी पर बोनस दिलाने के नाम पर शहर के बाईपास रोड निवासी एक युवक से 2.98 लाख की ठगी करने वाले तीन लोग साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। शनिवार को एसपी ने ठगी करने वाले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। बताया कि नकदी, 10 मोबाइल, 19 सिम आदि बरामद हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेल भेजे गए।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शहर के बाईपास रोड निवासी शैलेंद्र कुमार के पास 30 नवंबर 2023 को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि शैलेंद्र की एक बीमा पॉलिसी चल रही है। जिसका बोनस पांच लाख रुपये बना है। आपके एजेंट ने यह जानकारी आपको न देकर अपने खुद के खाते में सत्यापन की फाइल लगाई है। आप इस बारे में उसके बडे़ साहब से बात कर लें। इस तरह की साइबर ठगों ने अपने खाते में करीब 2.98 लाख रुपये डलवा लिए थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शिकायत की जांच साइबर थाना पुलिस को दी गई थी। साइबर एक्सपर्ट सरयू कुमार, महिपाल भदौरिया, जोगेंद्र चौधरी, मनोज कुमार और गौरव ने ठगी करने वालों का पता ढूंढ निकाला। शुक्रवार को पुलिस ने एक सूचना पर उमाशंकर जायसवाल निवासी बलरामपुर इटिया चौक बाजार जनपद गोंडा, राहुल पांडेय निवासी गांव गनवरिया छितौनी बलरामपुर और प्रदीप शर्मा निवासी गांव सिखेड़ा बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 2.20 लाख की नकदी, 10 मोबाइल, 19 सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक, लैपटॉप आदि बरामद हुए। इन्हीं लोगों ने शैलेंद्र से ठगी की वारदात की थी। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकडे़ गए उमाशंकर, राहुल और प्रदीप काफी समय से धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं। राहुल और प्रदीप नोएडा में रह कर कॉल सेंटर ऑपरेट करते थे। उमाशंकर गुरुग्राम में रह कर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न खातों में डलवा कर एटीएम से निकाल लेता था। अपने एक साथी के पकडे़ जाने के बाद यह लोग कानपुर की ओर जा रहे थे।


अपराध से अर्जित संपत्ति होगी कुर्क
प्रेसवार्ता में मौजूद एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि पकडे़ गए तीनों ही ठग शातिर हैं। उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लोग फोन कॉल के जरिए ठगी की वारदात अंजाम देते हैं। तीनों के अपराध से अर्जित संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed