Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating in name of installing solar pump beware of such vicious people Mainpuri police caught five

UP News: सोलर पंप लगवाने के नाम पर ठगी...ऐसे शातिरों से रहें सावधान, मैनपुरी पुलिस ने पांच दबोचे

Mon, 14 Oct 2024 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 08:58 AM IST
सार

सोलर पंप लगवाने के नाम पर ठगी हो रही है। जरा सी चूक में आप भी ऐसी वारदातों  का शिकार हो सकते हैं। मैनपुरी पुलिस ने ऐसे ही पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Cheating in name of installing solar pump beware of such vicious people Mainpuri police caught five
पुलिस हिरासत में ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी पुलिस ने सोलर पंप लगवाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। रविवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि किशनी और बेवर के दो लोग भी इनका शिकार हो चुके हैं। कब्जे से नकदी, मोबाइल, बायोमैट्रिक मशीन आदि बरामद हुई। चालान करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बेवर के गांव गजियापुर निवासी सुरेंद्र सिंह सोलर पंप लगवाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुए थे। वहीं किशनी के गांव दूबर निवासी श्यामवीर 70 हजार रुपये की ठगी का शिकार बने। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद जांच साइबर थाना पुलिस को सौंपी गई थी। जांच के दौरान साइबर अपराध एक्सपर्ट सरयू, महिपाल भदौरिया, जोगेंद्र चौधरी, मनोज कुमार की टीम ने रविवार को सोलर पंप के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर ठगों ने अपने नाम कन्हैया निवासी गांव सोरई आगरा, प्रतीक, पवन सिंह निवासी राम नगर छारबाग फिरोजाबाद, सचिन कुमार निवासी अमरगढ बुलंदशहर और रजत निवासी संतोष नगर फिरोजाबाद बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए साइबर ठग व्हाट्सएप नंबर पर कृषि विभाग की प्रोफाइल फोटो लगाकर उस पर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, निर्मित कृषि निदेशालय, कृषि भवन लखनऊ लिखते थे। जब वह किसी को कॉल करते थे, तब व्हाट्सअप पर फोटो देख कर लोगों को यकीन हो जाता था कि कॉल कृषि विभाग से आ रही है। इसके बाद वह लोग सोलर पंप के लिए किए गए आवेदकों का डाटा हासिल कर उन्हें फोन करते थे।
विज्ञापन

पंजीकरण सत्यापन के नाम पर रुपये अपने खाते में डलवा लेते थे। सचिन उन्हें फर्जी मोबाइल नंबर और रजत बैंक खाते उपलब्ध कराता था। प्रतीक, पवन और कृष्णा अलग-अलग स्थानों पर लगे एटीएम से रुपये निकालते थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 1.17 लाख रुपये, मोबाइल, बायोमैट्रिक मशीन, लैपटॉप आदि बरामद किए हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed