फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating by pretending to be a relative, threat of implicating in a false case

Agra News: सगा बनकर धोखाधड़ी, झूठे केस में फंसाने की धमकी

Fri, 01 Aug 2025 01:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cheating by pretending to be a relative, threat of implicating in a false case
आगरा। लोग ठगी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पहले जान पहचान बढ़ाते हैं। भरोसा जीतने के बाद मकान बेचने और मजबूरी का बहाना बनाकर धोखाधड़ी से रकम ले लेते हैं। वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लौटाने से मना कर देते हैं। पीड़ितों की शिकायत पर शहर के अलग-अलग थानों में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। जांच चल रही है।
विज्ञापन


केस:-1 थाना सदर में दर्ज केस के अनुसार सिंगी का नगला निवासी रिटायर्ड सीआईएसएफ के जवान महेंद्रपाल ने तहरीर दी। 20 जनवरी को वह अपने खाते से 2 लाख रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचे थे। बैंक कर्मचारी ने खाते में रकम न होने का हवाला दिया। उन्होंने स्टेटमेंट निकलवाया। तब पता चला कि 5 महीने पहले उनके मकान में अमित और उसकी पत्नी प्रिंसी किराए पर रहने आए थे। उन्होंने भरोसा जीतकर मोबाइल पर बात करने के बहाने यूपीआई आईडी से कई बार में 3.49 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। रुपये ट्रांसफर होते ही 10 दिन पहले कमरा खाली कर चले गए।
विज्ञापन


केस:-2 थाना सदर में दर्ज केस के अनुसार सेवला ओम साईं स्टेट काॅलोनी निवासी फौजी त्रिलोकचंद पाराशर ने तहरीर दी। थाना ताजगंज क्षेत्र के शारदा रेजीडेंसी निवासी हर्षवर्धन थापा से उनकी जान पहचान थी। इस वजह से उन्होंने हर्षवर्धन और उसकी बहन वैष्णवी ने एक मकान का सौदा किया। दोनों भाई बहन ने मिलकर फरवरी 2025 से 8 मार्च 2025 तक 4 बार में 1.95 लाख रुपये ले लिए। 10 मार्च को सदर तहसील में बैनामा करने पहुंचे तो 3 लाख वहां ले लिए। जब अधिवक्ता ने बैनामा कराने के लिए असली रजिस्ट्री की मांग की तो वैष्णवी का पति विकास आ गया। कहा कि रजिस्ट्री अभी लेकर आता हूं। रुपये लेने के बाद कोई लौटकर नहीं आया। जानकारी करने पर पता चला कि हर्षवर्धन ने बहन और बहनोई के साथ मिलकर उनसे रुपये लेकर मकान का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस:-3 थाना सिकंदरा में दर्ज केस के अनुसार विनायक नगर निवासी बुजुर्ग महिला पुष्पा ने तहरीर दी। तबीयत खराब होने पर भतीजा राहुल कश्यप उनके पास आया। सेवा करने का भरोसा देकर अपने घर ले गया। 22 फरवरी को धोखे से उनके मकान की गिफ्ट डीड करा ली। तबीयत में सुधार होने पर वह अपने घर आ गईं। भतीजे से गिफ्ट डीड खारिज करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed