फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated on the pretext of job in airlines interview was taken on phone Agra News

Agra News: एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर ठगी, फोन पर लिया था इंटरव्यू

Fri, 19 Aug 2022 02:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 02:28 PM IST
सार

थाना सिकंदरा में युवक से एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर 26 हजार रुपये की ठगी कर ली। पहले आवेदन, प्रशिक्षण और ज्वाइनिंग कराने के नाम पर रकम ली गई। इतना ही नहीं युवक का फोन पर इंटरव्यू भी लिया गया। 

विज्ञापन
Cheated on the pretext of job in airlines interview was taken on phone Agra News
thugi demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने बेरोजगार युवक को एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर 26 हजार रुपये की ठगी कर ली। पहले आवेदन, प्रशिक्षण और ज्वाइनिंग कराने के नाम पर रकम ली गई। बाद में नियुक्ति पत्र भेजने के नाम पर रकम मांगी। इस पर पीड़ित को शक हो गया। उन्होंने रकम देने से इनकार कर दिया। पुलिस से शिकायत की। मामले में थाना सिकंदरा में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले कनिष्क मिश्र के साथ धोखाधड़ी हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि गूगल पर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी का विज्ञापन देखा था। 12 अगस्त को उन्होंने टिकटिंग एग्जीक्यूटिव के पद के लिए आवेदन कर दिया। 13 अगस्त को उनके पास एक युवती का कॉल आया। कॉल करने वाली युवती ने अपना नाम निहारिका सिंह बताया। कहा कि वह इंडिगो एयरलाइंस में एचआर मैनेजर है। परिचय लेने के बाद उसने कहा कि इंटरव्यू के लिए दो हजार रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पेटीएम कर दिए। अगले दिन टेलीफोनिक इंटरव्यू लिया गया। इस बार कॉल करने वाले ने अपना नाम एचआर मैनेजर रोहित कुमार बताया। एक घंटे बाद चयन होने की बात कही। बताया कि टिकटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 5900 रुपये जमा करने होंगे। चयनित होने की वजह से रकम जमा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन व्हाट्सएप पर बांड भेजा गया। इसमें नौकरी ज्वाइन करने के लिए 18500 रुपये और जमा करने के लिए कहा गया था। एक नंबर दिया, जो कि किसी आशीष नाम के व्यक्ति का था। कनिष्क के रकम जमा करने के एक घंटे बाद फिर से कॉल आया। इस बार नियुक्तिपत्र भेजने के लिए 32500 रुपये की मांग की गई। इस पर कनिष्क को शक हो गया।


इस मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबर से आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामला साइबर अपराधियों की ठगी का है। विवेचना की जा रही है। साइबर सेल की भी मदद ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed