फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated 20 lakh rupees in the name of getting a job in the Ministry of Defense

Etah: मौसा के भाई ने फंसाया जाल में, रक्षा मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर ठग लिए 20 लाख रुपये

Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
सार

 कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ही पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Cheated 20 lakh rupees in the name of getting a job in the Ministry of Defense
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा में एक युवक से रक्षा मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की गई। पीड़ित ने ठगी करने वाले दंपती सहित तीन के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ठगी का मामला जुलाई 2021 का बताया जा रहा है। जो अदालत के आदेश पर अब दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला वर्मा नगर निवासी प्रशांत कुमार तोमर ने आशीष कुमार,  उसके पिता अतिवीर सिंह, पत्नी दिशा निवासीगण विमला विहार रजरई रोड आगरा के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। प्रशांत का आरोप है कि आशीष के चाचा किशनवीर सिंह निवासी गांव बडौला जिला कासगंज उसके मौसा हैं। इन लोगों का पहला से घर पर आना-जाना था। पांच जुलाई 2021 को आशीष और दिशा अपने पिता अतिवीर के साथ घर आए।
विज्ञापन


अतिवीर फौज से सेवानिवृत्त हैं। रक्षा मंत्रालय में अच्छी जान-पहचान होने की बात कही। नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए  20 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। इसके बाद कई बार में चैक, ऑनलाइन भुगतान और नकद रूप से 20 लाख 71 हजार 200 रुपये 15 फरवरी 2022 तक ले लिए। इसके बाद नौकरी नहीं मिली तो दी गई रकम वापस करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा युवक कर बैठा ये गलती, लगा 16.80 लाख रुपये का झटका


ये है आरोप

आरोप है कि दो मार्च 2023 को तीनों लोग कार से एटा आए और घर आकर गालीगलौज की। रकम नहीं लौटाने की बात कही। तब रिपोर्ट लिखाने कोतवाली नगर गया। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर अदालत के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ही पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed