{"_id":"60e9a25c8ebc3ee13d6b4f09","slug":"chc-vaccination-covid-kosikala-chc-vaccination-center-mathura-vaccine-shortage-kosi-news-agr4992306193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर वैक्सीन खत्म, वापस लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर वैक्सीन खत्म, वापस लौटे लोग
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। शनिवार को सीएचसी समेत क्षेत्र के अन्य केंद्रों पर कोरोना का टीका खत्म हो गया। लोगों को पता चला कि अस्पताल में वैक्सीन समाप्त हो चुकी। इसके बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों को खरीखोटी सुनाई।
शनिवार को वैक्सीन खत्म होने से कोसी क्षेत्र में टीकाकरण नहीं हुआ। कोरोना टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन की किल्लत को लेकर लोगों में विरोध बढ़ता जा रहा है। सीएचसी स्थित टीकाकरण केंद्र में सुबह दस बजे ही लोग टीका लगाने के लिए पहुंच गए थे। दूसरी डोज समय का नजदीक आने पर लोगों को टीका लगाने के लिए मैसेज आ रहे हैं। मैसेज मिलने के साथ लोग वैक्सीन लगाने के लिए अपने नजदीकी केंद्रों में पहुंच रहे हैं। मौजूदा समय में टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन का टोटा बना हुआ है।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि टीकाकरण केंद्र के बाहर वैक्सीन उपलब्ध न होने की सूचना भी चस्पा की गई है। उन्होंने लोगों का काफी समझाया। कोरोना वैक्सीन के लिए लगातार डिमांड की गई है। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण कराया जाएगा।