फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chaukidar murder, crime

चौकीदार की हत्या का खुलासाः आईटीबीपी में इंस्पेक्टर के बेटे सहित पांच गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2020 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
chaukidar murder, crime
30एमएनपी-09-भोगांव में चौकीदार की हत्या के मामले में पकड़े गए डकैतों से पूछताछ करते एसपी अजय कुमार प? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा गैराज के चौकीदार की हत्या कासगंज के गैंग ने की थी। हत्या करने के बाद ई-रिक्शा, बैटरी और मोबाइल लूट ले गए थे। बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। उनके कब्जे से लूटी गईं बैटरियां, चार तमंचा और एक सूमो बरामद हुई। बृहस्पतिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड गुलजार कालोनी छोटा बाजार निवासी निजाम के गैराज में काम करने वाले चौकीदार मोहम्मद अख्तर अली (43) की 21 जनवरी की रात गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले एक ई-रिक्शा में लादकर करीब 13 बैटरियां व मृतक का मोबाइल लूट ले गए थे। उक्त मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध लूट के दौरान हत्या किए जाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसपी अजय कुमार पांडेय ने घटनाक्रम का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि बुधवार की रात स्वाट टीम प्रभारी आरएन सिंह, सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह, थाना प्रभारी पहुप सिंह ने पुलिस बल के साथ अलीगंज रोड बरधनियां तिराहा के पास घेराबंदी की। वहां एक सूमो से सात लोग आते दिखाई दिए। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हमले में खुद को बचाते हुए पांच लोगों को चार तमंचों सहित पकड़ लिया। वहीं उनके दो साथी अंधेरे में फरार हो गए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अंतरजनपदीय डकैत गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए रज्जाक हुसैन निवासी गांव नगला गनपति कासगंज, सुमित यादव निवासी गांव नगला भीम, ध्रुव कुमार यादव निवासी भूड़ का नगला कासगंज, नितिन कुमार निवासी गांव सत्तारपुर जिला एटा, सुरेश लोधी निवासी नगला मुखतायल कासगंज ने फरार दो साथी ओमवीर निवासी गांव झोंझनी और अंकित उर्फ मंत्री निवासी नगला भीम कासगंज के साथ मिलकर चौकीदार की डकैती के दौरान हत्या की थी। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, चार तमंचा, 17 बैटरियां और सूमो बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि चार माह पूर्व आलीपुरखेड़ा क्षेत्र में भी इसी गैंग ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

रज्जाक है गैंग का मास्टर माइंड
एसपी ने बताया कि रज्जाक गैंग का मास्टर माइंड है। वह रज्जाक की पत्नी का सगा मामा था। कुछ समय पूर्व वह भोगांव में उसके पास रहकर गया था। करीब 15 दिन पूर्व वारदात को अंजाम दिए जाने के लिए रेकी भी की गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद घटना की रात ही सभी बैटरी एटा ले जाई गई थीं।


पिता हैं आईटीबीपी में इंस्पेक्टर
पकड़े गए डकैत सुमित यादव और अंकित उर्फ मंत्री सगे भाई हैं। इनके पिता किशोरी लाल आईटीबीपी में इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती रायबरेली में है। वहीं लुटेरे गैंग ने कासगंज में भी हाल ही में एक वारदात को अंजाम दिया। कासगंज पुलिस भी उनके पूछताछ करने के लिए आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed