फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaudhary Ajit Singh Stay In Village People Set Name Ajitgarh

स्मृति शेष: छोटे चौधरी के बारे में ताजनगरी में मशहूर हैं कई किस्से, अजित रुके तो लोगों ने गांव का नाम अजित गढ़ रख दिया

Sat, 08 May 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 08 May 2021 12:26 AM IST
सार

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर के मुताबिक चौधरी चरण सिंह ने आगरा में अपने राजनीतिक जीवन की आखिरी जनसभा 25 फरवरी 2017 को चाहरवाटी डिग्री कॉलेज के प्रांगण में पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन के समर्थन में की थी।

विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh Stay In Village People Set Name Ajitgarh
चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अजित सिंह के निधन से उनके समर्थकों व पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। आगरा में उनके कई किस्से मशहूर हैं। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. मालती सिंह का 1985-86 में पदयात्रा पर निकले अजित सिंह ने बगलघूसा में रात्रि विश्राम किया, लोगों ने गांव को बदलकर अजित गढ़ कर दिया। आगरा में हवाई अड्डे के लिए उनके प्रयासों को याद किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर के मुताबिक चौधरी चरण सिंह ने आगरा में अपने राजनीतिक जीवन की आखिरी जनसभा 25 फरवरी 2017 को चाहरवाटी डिग्री कॉलेज के प्रांगण में पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन के समर्थन में की थी।
विज्ञापन


रालोद की जिलाध्यक्ष डॉ. मालती सिंह का कहना है कि गरीब, मजदूर और किसानों के लिए उम्रभर संघर्ष करने वाले इस नेता ने जो रिक्त स्थान छोड़ा है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है। आगरा में हवाई अड्डा के निर्माण के लिए उनके प्रयास को हमेशा याद रखा जाएगा। चौधरी अजित सिंह वर्ष 1985-86 में प्रदेश की पदयात्रा पर निकले थे, आगरा में बगलघूसा नाम के गांव में रात्रि विश्राम किया था, तब से वहां की जनता ने गांव का नाम बदलकर उनके नाम पर अजित गढ़ रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल, चौधरी गोपीचंद, चौधरी दिलीप सिंह, मुकेश पहलवान, रामवीर सिंह, यदुवीर सिंह चाहर, अशोक चाहर आदि ने दु:ख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि देश के किसानों व गरीबों ने अपना हितैषी खो दिया है। शिक्षाविद् डॉ. केएस राना ने बताया कि वह हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए अधिवक्ताओं के साथ चौधरी अजित सिंह से मिले थे। औटा के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed