फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chatth pooja starts today

नहाय-खाय के साथ छठ महोत्सव आज से

Sun, 15 Nov 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 15 Nov 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
chatth pooja starts today
छठ महोत्सव पर्व रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। चार दिवसीय महोत्सव को लेकर पूर्वांचल और बिहार के लोग उत्साहित हैं। घरों में महोत्सव को लेकर तमाम तैयारियां चल रही हैं। शुरूआत के दो दिन घरों में पूजा होगी। 17 और 18 नवंबर को घाटों पर श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगे। 17 को अस्ताचलगामी और 18 को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी पंडित वाईके शर्मा के मुताबिक सूर्य षष्ठ व्रत सुहागिन महिलाएं और पुरुष करते हैं। इसमें पंचमी से सप्तमी दिन का उपवास किया जाता है। पंचमी (खरना) के दिन शाम को बिना नमक वाला भोजन किया जाता है। अधिकतर लोग खीर का सेवन करते हैं। षष्ठी को पूरे दिन जल ग्रहण नहीं किया जाता।
विज्ञापन

शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर फल, पकवान, पुष्प आदि सूर्य भगवान को अर्पित किए जाते हैं। निराहार और रात भर जागरण करने के बाद दूसरे दिन सूर्योदय के पूर्व नदी और सरोवर में स्नान करके उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।   छठ पर्व मुख्य रूप से यह भोजपुर क्षेत्र का त्योहार माना जाता है, लेकिन धीरे-धीरे पूरे देश के साथ विदेशों में भी यह पर्व मनाया जाने लगा है। आगरा में दिनोंदिन पर्व को मनाने वालों की संख्या बढ़ रही है। यमुना जी के घाटों पर छठ पूजन के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के महामंत्री अभिमन्यु सिंह ने बताया कि नहाय-खाय पर व्रती महिलाएं चावल, चने की दाल, लौकी की सब्जी खाएंगी। इसका सेवन शुद्धिकरण के लिए किया जाता है। शुद्ध होने के बाद ही छठ पूजन की तमाम तैयारियां की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा का लाभ
आगरा। छठ मैया का व्रत रोगों से मुक्ति पाने और संतान की सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए रखा जाता है। सच्चे मन से व्रत रखने पर मैया मनोकामना जरूर पूरी करती हैं। जिसकी मनोकामना पूरी होती है वह कोसी भरते हैं। बहुत से लोग दंडवत करते हुए घाटों पर पहुंचते हैं। व्रत रखने वालों की सेवा करने वालों को भी बहुत लाभ मिलता है।  

घाट पर सफाई नहीं
आगरा। पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के अभिमन्यु सिंह ने बताया कि शनिवार को वह रामघाट देखने पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग घाट पर पूजा के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed