फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chariot carrying Ganga water of Hari Ki Pauri leaves for Ayodhya

Agra News: हरि की पौड़ी का गंगा जल लेकर रथ अयोध्या रवाना

Sun, 14 Jan 2024 01:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
Chariot carrying Ganga water of Hari Ki Pauri leaves for Ayodhya
सोरोंजी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए वराहधाम से हरि की पौड़ी का पवित्र गंगाजल लेकर अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ की टीम रथ लेकर अयोध्या धाम रवाना हो गई। गंगाजली में पवित्र गंगाजल ले जाया गया है। वहीं, सात कलश में सवा क्विंटल इलायची दाना ले जाया गया है। गंगाजल और प्रसादी ले जाने से पूर्व सांध्यफेरी में श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर ढोल-नगाड़ों के साथ वराह नाम का संकीर्तन किया और हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर सभी मंदिरों के दर्शन किए। संकीर्तन यात्रा पर जगह जगह लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा की। परिक्रमा पूर्ण करने के बाद संघ की टीम टाटा लोडर को भव्य फूलों से सजाकर बनाए रथ में कलश व गंगाजली लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गई। भूपेश शर्मा ने बताया कि कल मकर संक्रांति के पावन दिवस पर गंगाजल व प्रसाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। अयोध्या जाने वाली टीम में वराह मंदिर के सेवायत पंडित नरेश त्रिगुणायत, अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा, अशोक पांडेय, उमेश पाठक, अभिषेक वशिष्ठ, शिवम वशिष्ठ, सीताराम तिवारी, राधाकृष्ण विजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed