फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Charge sheet filed against Inspector in case of raping girl after breaking into her house in Agra

Agra: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के मामले में दरोगा के खिलाफ चार्जशीट, प्रयोगशाला भेजा गया डीएनए सैंपल

Sat, 07 Oct 2023 04:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 04:16 PM IST
सार

बरहन थानेमें तैनात दरोगा संदीप कुमार क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर में रात के समय दीवार फांदकर घुस गए थे। युवती से दुष्कर्म किया था। उन्हें लोगों ने पकड़ लिया था। पिटाई की थी। घटना का वीडियो सामने आया था।

विज्ञापन
Charge sheet filed against Inspector in case of raping girl after breaking into her house in Agra
दरोगा संदीप कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 19 दिन में निलंबित दरोगा संदीप कुमार के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। 17 गवाह बनाए गए हैं। दो विवेचक हैं। जेल में निरुद्ध आरोपी का लिया गया डीएनए सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। अब आरोपी दरोगा की मुश्किल बढ़ेगी।

विज्ञापन


घटना 17 सितंबर को हुई थी। दरोगा संदीप कुमार की तैनाती थाना बरहन में थी। आरोप है कि वह क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर में रात के समय दीवार फांदकर घुस गए थे। युवती से दुष्कर्म किया था। उन्हें लोगों ने पकड़ लिया था। पिटाई की थी। घटना का वीडियो सामने आया था। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव भी किया था। मामले में दरोगा को निलंबित किया गया। उसे केस दर्ज कर जेल भेजा था। वह जेल में ही निरुद्ध है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में सक्रिय अहमदाबाद का गैंग: सराफ से चांदी मंगाता, भुगतान के समय नकली पार्सल से वापस कर देता; तीन धरे गए
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के मुताबिक, पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए थे। उसने बयान में तहरीर का समर्थन किया था। विवेचना घरवालों की मांग पर थाना सैंया स्थानांतरित की थी। विवेचक निरीक्षक समरेश सिंह ने आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ 19 दिन में कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। उसे घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोपी बनाया गया है। इसमें 17 गवाह और 2 विवेचक बनाए गए हैं। साक्ष्य के रूप में आरोपी की लोकेशन, कॉल डिटेल पुलिस के पास है। वायरल वीडियो भी है, जिसमें लोग दरोगा की पिटाई कर रहे हैं।

वैज्ञानिक साक्ष्य होंगे अहम

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया था। इसकी रिपोर्ट है। स्लाइड भी बनवाई गई है। इसके अलावा घटनास्थल पर आपत्तिजनक वस्तु मिली थी। कपड़ों को भी रखा गया है। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा आरोपी को शुक्रवार को जेल से जिला अस्पताल लाया गया। डीएनए सैंपल लिया गया। सैंपल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। वैज्ञानिक साक्ष्य केस में अहम साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed