फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   charge sheet filed against five accused of sexual abused in agra

दुष्कर्म कांड: सपा नेता के बेटे सहित पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने साक्ष्य भी जुटाए

Tue, 10 Dec 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
charge sheet filed against five accused of sexual abused in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
आगरा के जगदीशपुरा के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी पांचों युवकों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल दिया है। जेल में बंद पांचों आरोपियों में सपा नेता महाराज सिंह धनगर का बेटा दीपक धनगर शामिल है। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। गवाहों की सूची भी तैयार हो गई है।
विज्ञापन


छात्रा के साथ पांचों ने अलग-अलग दुष्कर्म किया था। घटना सितंबर में हुई थी। छात्रा के वीडियो भी बना लिए गए थे। छात्रा को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। इस पर उसने परिवार को बताया। तब जाकर तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने खेल कर दिया। 
विज्ञापन


मामला दुष्कर्म में नहीं, छेड़छाड़ में दर्ज किया। आरोपियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इसकी शिकायत आईजी रेंज ए सतीश गणेश से किए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी हेमंत, सतेंद्र, धर्मेंद्र और विमल को गिरफ्तार किया जबकि दीपक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पांचों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।

छूट गई छात्रा की पढ़ाई
इस घटना केबाद छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। उसके घर के बाहर फायरिंग भी कराई गई थी। आरोपियों के पकड़े जाने में एक महीने से ज्यादा लगा दिया पुलिस ने। इस कारण छात्रा का एक साल बर्बाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed