फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaos Outside Agra Fort Station: Auto Drivers Cause Massive Traffic Jams, Passengers Struggle to Catch Trains

Agra Fort Station: रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों का कब्जा, भीषण जाम में  फंस रहे लोग; छूट रहीं ट्रेन

Sat, 09 May 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 09 May 2026 09:51 AM IST
सार

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी और अव्यवस्थित यातायात से रोजाना लंबा जाम लग रहा है। हालत यह है कि यात्री घंटों फंसने के बाद मुश्किल से ट्रेन पकड़ पा रहे हैं, जबकि एंबुलेंस तक जाम में अटक रही हैं।

विज्ञापन
Chaos Outside Agra Fort Station: Auto Drivers Cause Massive Traffic Jams, Passengers Struggle to Catch Trains
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर अव्यवस्थित यातायात और ऑटो चालकों की मनमानी यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। हालात यह हैं कि ट्रेन आने से पहले स्टेशन के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। जाम में एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहन तक घंटों फंसे रहते हैं। कई बार यात्री भी जाम में फंसने के कारण ट्रेन तक नहीं पकड़ पाते।
विज्ञापन



 
Trending Videos

स्टेशन पर आने वाली प्रमुख ट्रेनों में अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट इंटरसिटी, लखनऊ इंटरसिटी और कोटा पैसेंजर शामिल हैं। ये ट्रेनें दो से तीन घंटे के अंतराल पर स्टेशन पहुंचती हैं। ट्रेन आते ही यात्रियों को लेने पहुंचे ऑटो चालक स्टेशन परिसर और मुख्य सड़क तक फैल जाते हैं। आरोप है कि कई ऑटो चालक स्टेशन के अंदर तक घुसकर सवारियों से खींचतान करते हैं। कई बार बाहर से आए यात्रियों को झांसे में लेकर उनसे अधिक किराया वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन परिसर की व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी पर है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि समस्या के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हैं। जन संपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी ने कई बार अभियान चलाकर उन्हें हटवाया है। साथ ही आने वाले समय में वहां से प्रमुख गाड़ियों के संचालन को ईदगाह रेलवे स्टेशन की तरफ किया जा रहा है।
विज्ञापन

बयान यात्री
अछनेरा निवासी तरुण ने बताया कि काम से बाहर जा रहा था। बिजली घर चौराहे से आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। बहुत मुश्किल से ट्रेन पकड़ी है। ऑटो चालकों ने पूरे रास्ते को जाम कर रखा है। साथ ही सड़क के दोनों तरफ दुकानें लगी हुई हैं।  
 

सेमरा निवासी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि अपनी पत्नी को छोड़ने आया था। गाड़ी जाम में फंस गई। ऑटो चालकों के हाथ तक जोड़े लेकिन पूरा रास्ता जाम था। फिर सामान समेत बड़ी मशक्कत के बाद पैदल पहुंचकर ट्रेन पकड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed