{"_id":"6693572aceea3909fc025b8b","slug":"chaos-in-raja-s-rampur-at-midnight-heavy-stone-pelting-stampede-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: राजा के रामपुर में आधीरात को बवाल, जमकर हुआ पथराव...मची भगदड़; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: राजा के रामपुर में आधीरात को बवाल, जमकर हुआ पथराव...मची भगदड़; देखें वीडियो
Sun, 14 Jul 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:12 AM IST
सार
एटा के राजा का रामपुर क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। बात इस कदर बढ़ गई कि एक पक्ष के लोगों ने छतों से मोर्चा संभाल लिया और पथराव शुरू कर दिया। पथराव में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में राजा का रामपुर थाना के मोहल्ला मालियान में दो लोगों ने शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। उस समय मामला शांत करा दिया गया, लेकिन देर रात इसी बात को लेकर माहौल बिगड़ गया। एक पक्ष के लोग छतों पर चढ़ गए और पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बमुश्किल मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
विजेंद्र उर्फ दद्दू पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला मालियान और अंकित पुत्र अतर सिंह निवासी मोहल्ला मालियान ने देर रात एक साथ शराब पी। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। लोगों ने समझा बुझा कर घर भेज दिया। लेकिन फिर आपस में गाली गलौज हो गई। विजेंद्र सिंह उर्फ दद्दू के परिजनों के साथ छत पर चढ़ कर पथराव कर दिया, जिसमे चारपाई बिछा कर बाहर बैठे लोगों को ईंट-पत्थर लग गए।
विज्ञापन
पथराव में रानी देवी पत्नी अर्जुन सिंह और क्रांति देवी पत्नी ललित कुमार घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शी रोहित ने बताया कि डायल 112 आने बाद भी ईंट-पत्थर फेंके गए, जिसमे कई राहगीर भी चोटिल हो गए। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने बल प्रयोग करते हुए मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया गया है।