फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaos elements broke hoardings, tore posters on passenger shed

Agra News: अराजक तत्वों ने होर्डिंग तोड़ा, यात्री शेड पर लगे पोस्टर फाड़े

Wed, 21 Aug 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Chaos elements broke hoardings, tore posters on passenger shed
कासगंज। मोहनपुर कस्बा में अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की नीयत से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि संबंधित लगे होर्डिंग को क्षतिग्रस्त कर तोड़ दिया। यह घटनाक्रम नजदीक लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया। वहीं एक यात्री शेड पर लगे भाजपा नेताओं के फोटो भी फाड़ दिए। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। कस्बा के तिराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर 21 अगस्त को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने के संबंध में होर्डिंग लगा हुआ था। अराजक तत्वों ने सोमवार की रात को इस होर्डिंग को तोड़ दिया। उसमें लगा लोहे का एंगल लेकर चले गए। घटना तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी एवं क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने राहगीरों की सुविधा के लिए अपनी विधायक निधि से यात्री प्रतीक्षालय शेड बनवाया था। इस शेड पर लगे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी व क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के छाया चित्रों को फाड़ दिया। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि इस समय वह लखनऊ में हैं। लखनऊ से आने के बाद अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed