फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaos due to police raid in drug market

Agra News: दवा बाजार में पुलिस के छापे से अफरातफरी

Wed, 28 Feb 2024 03:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Chaos due to police raid in drug market
आगरा। सरकारी दवाओं की बिक्री के मामले में मंगलवार को पुलिस ने फुव्वारा बाजार में छापा मारा। 1 घंटे चली कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। दुकानदार दुकानों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कई कांप्लेक्स में तलाशी ली। 12 से अधिक को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



दो दिन पहले एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि फुव्वारा बाजार में सरकारी दवाओं को खपाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई की गई थी। बाद में थाना हरीपर्वत पुलिस को लगाया गया। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। कोतवाली के नई बस्ती का एक युवक अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है। उसका भाई और रिश्तेदार मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने दवा बाजार को घेर लिया। इसके बाद अलग अलग टीमें मुबारक महल, झूलेलाल कांप्लेक्स, सिंध-पंजाब मार्केट और पन्नी गली में दुकानों पर गईं। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए ले आई। कार्रवाई से बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदार भाग खड़े हुए। 1 घंटे तक छानबीन के बाद टीमों ने कुछ दवाओं को भी जब्त किया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। कुछ लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अवैध कारोबार पर नहीं लग पा रही रोक
शहर में दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। नकली, सैंपल और नशे की दवाओं की बिक्री के कई मामले पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने हाल ही में जगदीशपुरा और सिकंदरा में नकली दवा की दो फैक्टरी पकड़ी थीं। आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थीं। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed