{"_id":"6a0c013301ae86ba040fca58","slug":"chaos-at-agra-university-nsui-protests-over-exam-dates-clash-with-administration-reported-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा विश्वविद्यालय के गेट पर चढ़ गए छात्र नेता, विधि परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की मांग; जोरदार किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा विश्वविद्यालय के गेट पर चढ़ गए छात्र नेता, विधि परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की मांग; जोरदार किया हंगामा
Tue, 19 May 2026 11:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 19 May 2026 11:54 AM IST
सार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। वहीं परीक्षा नियंत्रक ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई और परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय के गेट पर चढ़ गए छात्र नेता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार को विधि परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग करते हुए एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। सुरक्षाकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विश्वविद्यालय अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से मिलकर अपनी मांग रखने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा नियंत्रक छात्रों को देखकर बिना बात किए चुपके से जाने लगे। विष्णु शर्मा ने बताया कि जब वह परीक्षा नियंत्रक की कार रोकने पहुंचे तो वह कार की चपेट में आकर चुटहिल हो गए। उन्होंने अपने साथी के साथ हरिपर्वत थाने पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। प्रदर्शन के दौरान सोनू जादौन, आरव पांडेय, रोहित बघेल, आजाद खान, अर्जुन धाकड़, प्रियांशु, अविनाश, प्रिंस यादव, आशिका, रेखा सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि वह अपने निजी कार्य से गए थे इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई है। दीक्षांत समारोह को जल्दी करना विश्वविद्यालय का लक्ष्य है। इसीलिए परीक्षा तिथि यह निर्धारित की गई है।