फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Changing Weather Triggers Spike in Asthma Cases Old Patients Rise Fourfold in Agra

Health News: धूल-धुआं और मौसम का डबल अटैक, सांस के मरीजों के लिए चेतावनी; इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 16 Jun 2026 10:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 10:44 AM IST
सार

बदलते मौसम के कारण आगरा में अस्थमा और सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ गई है, जिससे पुराने मरीजों की संख्या चार गुना तक पहुंच गई है। वहीं गर्मी में दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से उल्टी-दस्त, फूड पॉइजनिंग और पीलिया के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Changing Weather Triggers Spike in Asthma Cases Old Patients Rise Fourfold in Agra
धूल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम बार-बार बदल रहा है। ऐसे में अस्थमा-सांस के मरीजों को दिक्कत हो रही है। एलर्जी के साथ सांस फूल रही है। ऐसे मरीज जिन्होंने दवा बंद कर दी है, उनकी परेशानी उखड़ आई है। इस वजह से पुराने मरीजों की संख्या चार गुना हो गई है। बाहर के दूषित भोजन-पेय पदार्थ से उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


 

वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ओपीडी में 261 मरीज आए। इसमें 54 नए और 207 पुराने मरीज हैं। इनमें एलर्जी मिल रही है। खांसी, बार-बार छींक आना, सांस फूलना और सीने में जकड़न की परेशानी मिल रही है। अस्थमा और सांस रोग मरीजों के दवाएं बंद करने से उनकी परेशानी बढ़ी मिल रही है। 12-15 मरीजों को भर्तीकर ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। ये परेशानी बदले मौसम के कारण हो रही है। मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि गर्मी में लोग बाहर के पेय पदार्थ अधिक उपयोग कर रहे हैं। इससे उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, फूड प्वाइजनिंग और पीलिया की परेशानी मिल रही है। पसीना अधिक निकलने पर बीपी भी कम मिल रहा है। ऐसे में दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Changing Weather Triggers Spike in Asthma Cases Old Patients Rise Fourfold in Agra
एसएन ओपीडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेंच पर बैठकर महिला मरीजों का बनेगा पर्चा
लाइन में घंटों खड़े रहने से महिला मरीजों को अधिक परेशानी होती है। ऐसे में पर्चा काउंटर पर स्टील की 10 से अधिक बेंच लगाई हैं, जिस पर महिला मरीज बैठकर पर्चा बनवा सकती हैं। अब उनको लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि नई बेंच खरीदी जा रही हैं, जिससे मरीजों का लाइन में खड़े होने से बचाव होगा।

 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान:
अस्थमा-सांस के मरीज दवाएं बंद न करें।
धूल-धुआं वाले क्षेत्रों में जाने से पहले मास्क लगाएं।
खुले और गंदगी में बिकने वाली सामग्री को खाने-पीने से बचें।
उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस पीएं, ठीक न होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
छाछ, लस्सी, नींबू पानी, आम का पना, नारियल पानी खूब पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed