कासगंज। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिससे दिन रात के तापमान में काफी अंतर दर्ज हो रहा है। यह अंतर सेहत पर असर डाल रहा है। बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, डायरिया आदि की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1500 मरीज तक पहुंच रहे हैं। जिससे मरीजों को लंबी कतार लगानी पड़ रही है।
एक पखवाड़े से मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात के समय जहां पारा 12 से 13 डिग्री तक रहता है तो वहीं दिन में यह पारा 28 से 30 डिग्री के बीच चल रहा है। दिन रात के तापमान में रहने वाले इस अंतर का सबसे अधिक प्रभाव सेहत पर पड़ रहा है। अभी तक जिला अस्पताल में प्रतिदिन जहां 500 मरीजों तक की ओपीडी चल रही थी वह अब बढ़कर 1500 तक जा पहुंची है। लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार एवं डायरिया की बीमारी की चपेट में आ रहे है।