फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chamki taj Mahal Night view of Sharad Purnima book ticket know price

Chamki at Taj: चांदनी रात में करना है ताज का दीदार, तो यहां से मिलेगा टिकट, जानें कीमत

Thu, 06 Oct 2022 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 01:32 PM IST
सार

ताज रात्रि दर्शन के लिए भारतीय पर्यटकों को 510 रुपये, विदेशियों के लिए 750 रुपये और 15 साल तक के बच्चों का टिकट 500 रुपये का है।

विज्ञापन
Chamki taj Mahal Night view of Sharad Purnima book ticket know price
चांदनी रात में चमकता ताजमहल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चांदनी रात में धवल ताज के नूर को निहारने के लिए देश और दुनिया भर के पर्यटक शरद पूर्णिमा पर यहां आएंगे। 9 अक्तूबर की शरद पूर्णिमा है, उससे दो दिन पहले और दो दिन बाद तक चांदनी रात में ताज का दीदार होना है। पर, ताजमहल के अंदर से दीदार शनिवार से होगा। महताब बाग के पास व्यू प्वाइंट से शुक्रवार से ही ताज का दीदार किया जा सकेगा। शुक्रवार को ताज बंद रहेगा, ऐसे में पांच की जगह चार रात ही पर्यटक ताज में जा सकेंगे।

विज्ञापन


चांदनी की चुनरिया ओढ़े ताज की एक झलक पाने के लिए शरद पूर्णिमा पर 400 सैलानियों को दीदार की अनुमति होगी। रात 8:30 बजे से 12:30 बजे तक पर्यटक ताज के रॉयल गेट से आधे घंटे के 8 स्लॉट में  ताज देख सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुए ताजमहल के नाइट व्यू को पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद कुल पांच रातों में देखने की अनुमति है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - डॉक्टर व बेटे-बेटी की मौत: पिता का फट पड़ा कलेजा बोले-आग लगाकर मार डाला, अस्पताल में आग के बाद का दर्दनाक मंजर

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय को 510 रुपये में टिकट

ताज नाइट व्यू का टिकट एक दिन पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कार्यालय, 22 माल रोड पर मिलेगा। भारतीय पर्यटकों को 510 रुपये, विदेशियों के लिए 750 रुपये और 15 साल तक के बच्चों का टिकट 500 रुपये का है। इसके लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच पर्यटक का आधार कार्ड तथा एड्रेस प्रूफ की फोटोकॉपी चाहिए, जबकि विदेशी पर्यटक के लिए पासपोर्ट की प्रति देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed