फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal water level drops by two meters; Shiva temple still submerged.

Agra News: चंबल का जलस्तर दो मीटर घटा, शिव मंदिर अभी भी डूबा

Wed, 09 Sep 2026 01:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Chambal water level drops by two meters; Shiva temple still submerged.
बाह/पिनाहट। चंबल नदी में रविवार रात जलस्तर 121 मीटर पहुंचने के बाद अब पानी की रफ्तार धीमी होने लगी है। मंगलवार दोपहर तक जलस्तर दो मीटर घटकर 119 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि नदी में खतरा अभी भी बरकरार है। चंबल किनारे बसे गांवों में प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

सहायक नदियों का भारी मात्रा में पानी आने से पिछले तीन दिनों से चंबल नदी उफान पर है। पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव रेहा, पुरा डाल, क्योरीपुरा, मऊ की मढैया, गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा गांव के कच्चे रास्ते एवं खादरों में चंबल के उफान का पानी भर गया था। इससे बाजरा की फसल जलमग्न हो गई थी। रेहा के प्रधान अजय कौशिक, सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह, भगवानपुरा के प्रधान बच्छराज सिंह, मऊ के प्रधान उदयभान सिंह ने बताया कि चंबल उतरने से बाढ़ के अंदेशे को लेकर परेशान 38 गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। तराई के कछार के खेतों में पानी भरने से बाजरा, तिल और सब्जियों की फसलों में नुकसान हुआ है। नदी अपने किनारे एवं खादरों में कीचड़ और दलदल छोड़ गई है। हालांकि पिनाहट घाट स्थित शिव मंदिर अभी भी नदी के पानी में डूबा हुआ है। चंबल के तेज बहाव में नदी का किनारा पकड़ने वाले घड़ियाल और मगरमच्छ के खादरों में फंसे होने के अंदेशे में वन विभाग ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया ग्रामीणों को भी गांव या खादर में मगरमच्छ एवं घड़ियाल दिखने पर वन विभाग को सूचना देने के लिए लगातार जागरूक किया था।
विज्ञापन


वर्जन-
राजस्थान की बारिश के चलते चंबल नदी में उफान आया था। जलस्तर लगातार घट रहा है। बाढ़ का कोई खतरा नहीं है फिर भी ग्रामीण नदी क्षेत्र से दूर रहें।- विनोद कुमार, एसडीएम बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed