फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal River in spate again due to rain, floodplain farmers are scared

Agra News: बारिश में चंबल नदी में फिर उफान, सहमे कछार के किसान

Sun, 30 Aug 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Chambal River in spate again due to rain, floodplain farmers are scared
चंबल नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, शिव मंदिर आधे से अधिक डूबा
पिनाहट (आगरा)। राजस्थान में लगातार हो रही बारिश का असर एक बार फिर चंबल नदी में दिखाई देने लगा है। शुक्रवार से चंबल नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे के भीतर 5 मीटर से अधिक पानी बढ़ा है। शनिवार शाम तक जलस्तर 112 मीटर से बढ़कर 117.40 मीटर तक पहुंच गया। नदी का पानी बढ़ने से चंबल घाट स्थित शिव मंदिर आधे से अधिक पानी में डूब गया। वहीं कछार के किसान भी फसलें डूबने की आशंका से परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन

चंबल नदी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। कई दिनों से राजस्थान क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण पार्वती और काली का पानी तेजी से बढ़ रहा है। काली, पार्वती के अलावा अन्य छोटी नदियों का पानी चंबल में पहुंच रहा है। इससे चंबल नदी भी उफान मारने लगी है। इसका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे के दौरान ही 5 मीटर से अधिक पानी बढा है। तेजी से जलस्तर बढ़ने के बाद घाट पर आने-जाने वाले लोगों में भी सतर्कता बढ़ गई है। फिलहाल प्रशासन के अनुसार अभी किसी तरह के खतरे की स्थिति नहीं है। सिंचाई विभाग के मुताबिक चंबल नदी का चेतावनी निशान 127 मीटर पर है। हालांकि पानी बढ़ने के मद्देनजर पुलिस ने ग्रामीणों और घाट पर पहुंचने वाले लोगों को नदी से दूर रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed