फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal begins to swell; villagers living in the low-lying areas are gripped by fear.

Agra News: उफनाने लगी चंबल, सहमे कछार में बसे गांवों के लोग

Thu, 13 Aug 2026 12:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chambal begins to swell; villagers living in the low-lying areas are gripped by fear.
बाह: खादरों में घुसने लगा चंबल के उफान का पानी
बाह/पिनाहट। काली और पार्वती नदियों से 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने से चंबल नदी उफान पर है। बुधवार 12 घंटे में ही नदी का जलस्तर 112 से बढ़ कर 120 मीटर हो गया है, जो चेतावनी के निशान 127 मीटर से महज 7 मीटर नीचे है। नदी पर खतरे का निशान 130 मीटर पर है। प्रति घंटा 66 सेमी की रफ्तार से जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से सहम उठे हैं। प्रशासन ने पिनाहट और कैंजरा घाट पर मोटर बोट का संचालन बंद करा दिया है।
विज्ञापन

चंबल नदी के उफान ने बाह के रानीपुरा, भटपुरा, गोहरा, मऊ की मढैया, गुढ़ा, पुरा डाल, पिनाहट के रेहा, डगोरा, पुरा शिवलाल, झरनापुरा, भगवानपुरा, उमरैठा पुरा, क्योरी बीच का पुरा गांव के लोगों की नींद उड़ा दी है। रेहा के प्रधान अजय कौशिक, सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह, मऊ के प्रधान उदयभान सिंह ने बताया कि उफान का पानी निचले इलाके के नदी से जुड़ने वाले खादर और बीहड़ के कच्चे रास्तों पर भरने लगा है। एसडीएम बाह विनोद कुमार ने बुधवार को राजस्व टीम के साथ उफान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

तराई के गांवों के लोगों को निचले इलाके से ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचने को कहा गया है। एसडीएम ने बताया कि बचाव और राहत के लिए 8 बाढ़ चौकियां बनाई जा रही हैं। लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस बाढ़ चौकी पर विस्थापित होंगे कौन से गांव के लोग
चंबल में उफान के मद्देनजर प्रशासन ग्रामीणों के प्रभावित होने की स्थिति में उन्हें विस्थापित करने के लिए 8 बाढ़ चौकियां बनाने में लगा है। बाढ़ चौकी मंसुखपुरा में रेहा, बरेंडा, तासौड़, पिनाहट में पिनाहट, क्योरी, करकोली, मंहगोली, उटसाना, उमरैठा में उमरैठा पुरा, बघरैना, बासौनी में बासौनी, जेबरा, कुंवरखेडा, सिमराई में सिमराई, गुढा, पुरा भगवान में पुरा भगवान, खेड़ा राठौर में खेड़ा राठौर, महुआशाला, गोहरा, रानी पुरा, नंदगवां में नंदगवां, बिट्ठौना, प्यारमपुरा, मुकुटपुरा, हथकांत, नावली, कोरथ, कमोनी, उदयपुर खुर्द गांव के अलावा मजरों के लोग रखे जाएंगे।



घड़ियाल, मगरमच्छों के खादर में आने का अंदेशा
चंबल में उफान के साथ ही घड़ियाल, मगरमच्छ आदि जलीय जीवों ने नदी का किनारा पकड़ना शुरू कर दिया है। उफान के पानी के साथ जलीय जीवों के खादराें में आने का खतरा बढ़ गया है। बीते बरसों में चंबल नदी के उफान के पानी से घिरने वाले गांवों रानीपुरा, भटपुरा, गुढ़ा, गोहरा, भगवानपुरा, पुरा डाल, झरनापुरा, उमरैठा पुरा, क्योरी, बीच का पुरा, डगोरा, रेहा, कछियारा गांव के नजदीक तक मगरमच्छ के पहुंचने के खतरे ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि गांव के नजदीक या बीहड़ के खादर में घड़ियाल, मगरमच्छ या उनके बच्चे दिखने पर वन विभाग को सूचित करने के लिए जागरूक किया गया है। वन विभाग भी नजर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed