फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Challan will be issued on unclear number plate of vehicles in agra

आगरा: सात दिन में सही करा लें वाहन की नंबर प्लेट, नहीं तो कट जाएगा चालान

Sat, 16 Oct 2021 01:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 01:00 PM IST
सार

अगर आपके वाहन की नंबर प्लेट अस्पष्ट है, उस पर पूरे नंबर नहीं दिखाई रहे हैं तो सात दिन में उसे सही करा लें। अन्यथा चालान कट जाएगा। आगरा में यातायात पुलिस सात दिन बाद अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है।

विज्ञापन
Challan will be issued on unclear number plate of vehicles in agra
नंबर प्लेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाड़ी की नंबर प्लेट अस्पष्ट है या फिर नंबर ही नहीं लिखा है। नई नंबर प्लेट नहीं लगाई है। आगरा में पुलिस अब ऐसे ही वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है। अस्पष्ट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों के चालान काटे जाएंगे। वाहन को सीज भी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


ताजनगरी में 10 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। 15 साल पुराने वाहन भी चल रहे हैं। पुरानी नंबर प्लेट भी लगी हैं। कई वाहन चालक अस्पष्ट और बिना नंबर के भी वाहन चलाते हैं। ऐसे वाहनों की धरपकड़ का अभियान शुरू किया गया है। सात दिन बाद अभियान में सख्ती दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अस्पष्ट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान और सख्ती से चलाया जाएगा, जिससे लोग यातायात नियमों का पालन करें। इसके अलावा भी शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाग पर हटवाया अतिक्रमण
शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर आईजी रेंज नवीन अरोरा कवायद कर रहे हैं। अतिक्रमण हटाने से लेकर ट्रैफिक लाइट के संचालन से ट्रैफिक चलाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वाटर वर्क्स पर सड़क पर खड़ीं बसों के चालान किए गए थे। 

एसएसपी ने मुनिराज जी. ने भी निरीक्षण किया था। शुक्रवार शाम को एसएसपी रामबाग चौराहे पर पहुंचे। यहां पर अतिक्रमण हटवाया गया। वाहनों की पार्किंग 70 मीटर दूर की गई। इसके अलावा ट्रैफिक लाइट के हिसाब से बैरियर भी लगाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed