फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Challan issue of Land Cruiser car of Priyanka Gandhi in Mathura

मथुरा: प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल लैंड क्रूजर कार का चालान, दो हजार रुपये का लगा जुर्माना

Wed, 09 Feb 2022 07:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 07:26 PM IST
सार

मथुरा में जन संपर्क के दौरान प्रियंका गांधी लैंड क्रूजर संख्या सीएचओ 1 बीआर 0027 पर सवार थीं। इसी कार का चालान कटा है। हालांकि यह कार कॉटिनेंटल अर्थमूवर्स चंडीगढ़ के नाम दर्ज है।

विज्ञापन
Challan issue of Land Cruiser car of Priyanka Gandhi in Mathura
इसी कार का कटा है चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को मथुरा में रोड शो के लिए आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल लैंड क्रूजर कार का यमुना एक्सप्रेसवे पर चालान हो गया। कार का चालान ओवरस्पीड के मामले में किया गया है। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी करीब दो बजे वृंदावन के पवनहंस हैलीपेड पर हेलिकॉप्टर से पहुंची थीं। इससे कुछ समय पहले उनके काफिले में शामिल लैंड क्रूजर कार संख्या सीएचओ 1 बीआर 0027 यमुना एक्सप्रेसवे से मथुरा आ रही थी। तभी ओवरस्पीड के चलते दोपहर करीब 12:47 बजे गाड़ी का चालान हो गया। 

विज्ञापन

ओवरस्पीड पर कटा चालान 

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे ऑटोमैटिक सिस्टम से कार की स्पीड मापी गई तो यह तय मानक से अधिक 122 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिसके चलते ओवर स्पीड पर उनकी गाड़ी का चालान काटा गया। इसका जुर्माना दो हजार रुपये रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में जन संपर्क के दौरान वह इसी कार लैंड क्रूजर संख्या सीएचओ 1 बीआर 0027 पर सवार थीं। हालांकि यह कार कॉटिनेंटल अर्थमूवर्स चंडीगढ़ के नाम दर्ज है। एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार ने बताया कि चालान उनके कार्यालय में दो दिन बाद आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed