फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaitra Navratri 2025 know auspicious time Ghatasthapana Pratipada time

Chaitra Navratri 2025: चैत्र  नवरात्र कल, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त; इतने बजे तक रहेगी प्रतिपदा

Sat, 29 Mar 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 10:06 AM IST
सार

Chaitra Navratri 2025 Muhurat: मां दुर्गा की उपासना का पर्व चैत्र  नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से होगी। ये नवरात्र 6 अप्रैल 2025 को समाप्त हो जाएंगे। जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त  और पूजा विधि...
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 know auspicious time Ghatasthapana Pratipada time
मां भवनी का दरबार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवरात्र शक्ति की आराधना और आध्यात्मिक साधना के लिए सर्वोत्तम समय माना गया है। यह पर्व साल में चार बार मनाया जाता है, जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। दो गुप्त नवरात्र होते है। चैत्र नवरात्र हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है। इसी दिन नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा, आर्यसमाज स्थापना दिवस, गौतम जयंती, हेडगेवार और झूलेलाल जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन



चैत्र नवरात्र 30 मार्च से छह अप्रैल तक मनाया जाएंगा। इस बार नवरात्र के दिनों में पांच विशेष योग बन रहे है और माता की सवारी हाथी पर होने के चलते सुख समृद्धि से पूर्ण होगी। सर्वार्थ सिद्ध, ऐंद्र, बुद्ध आदित्य, लक्ष्मी नारायण योग बनने से विशेष फलदायक होगी। नवरात्र 9 के स्थान पर 8 दिन के होंगे क्योंकि द्वितीया और तृतीया एक दिन पड़ रही हैं।
विज्ञापन


12:49 तक है प्रतिपदा
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च दोपहर 12:49 बजे तक रहेगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 4:34 बजे से 1 अप्रैल 6: 13 बजे तक रहेगा। शुक्ल पक्ष प्रतिपदा रविवार को अग्निवास पृथ्वी पर होता है इसलिए यज्ञ के लिए अतिशुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घट स्थापना का समय
 ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र ने बताया कि प्रथम नवरात्र पर सुबह 3:58 से 5:31 बजे तक पहला शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद 5:31 से 6:58 तक का समय शुभ है। घट स्थापना के लिए तीसरा उत्तम समय 8:35 से 10: 32 बजे तक रहेगा। इसके बाद चौथा और अंतिम शुभ मुहूर्त दिन में 10.32 से लेकर 12: 46 बजे तक रहेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed