फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chairpersons gherao the AR; demand that fertilizers be sent to the committees.

Agra News: एआर का अध्यक्षों ने किया घेराव, समितियों पर भेजें खाद

Fri, 23 Oct 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Chairpersons gherao the AR; demand that fertilizers be sent to the committees.
आगरा। समितियों पर खाद नहीं पहुंचने से नाराज सचिव किसानों को साथ लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन (एआर सहकारिता) का घेराव किया। उनसे समितियों पर खाद पहुंचाने और समय से वितरण कराने की मांग।
विज्ञापन

सहकारी समिति ककुआ के अध्यक्ष विष्णु चौधरी ने आरोप लगाया कि समिति पर 200 से अधिक पैकेट डीएपी रखी है। उसे बांटा नहीं जा रहा है। समिति का एक उपकेंद्र खेड़ा पचगाई है। उस पर अभी तक एक भी पैकेट खाद नहीं पहुंचा है। उससे दर्जनों गांवों के किसान खाद लेते हैं। गेहूं और आलू बोआई के लिए पलेवट हुए खेत पड़े हैं। लादूखेड़ा सहकारी समिति के अध्यक्ष तेज त्यागी ने कहा कि समिति के लिए आठ दिन पहले डीएपी का आवंटन हुआ था। सचिव को खाद नहीं दिया जा रहा है। किसान की फसल लेट हो रही हैं। सहकारी समिति कौलारा कला के अध्यक्ष नवदीप उपाध्याय ने बताया कि समिति पर रबी सीजन में एक भी डीएपी का कट्टा नहीं पहुंचा है। इससे नौ ग्राम पंचायतों के किसान जुड़े हैं। वह बिना खाद के कैसे बोआई करें। अगर जल्द नहीं भेजा तो किसान धरना देंगे।
विज्ञापन

्कुछ समितियों पर स्टाफ की कमी है। फिर भी अतिरिक्त प्रभार देकर सभी पर खाद को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। जिन समितियों पर खाद नहीं पहुंचा है। वहां जल्द भेजा जाएगा। - सतीश कुमार, एआर सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed