फालोअप: भरगैन में पथराव व फायरिंग के मामले में चेयमैन ने कराई रिपोर्ट दर्ज
सार
बता दें कि कस्बा भरगैन में नगर पंचायत चेयरमैन जैतून बानो के पति पूर्व चेयरमैन नफीस 23 अगस्त को अपने घर से अपने भट्टों पर जा रहे थे। नगर पंचायत चेयरमैन का कहना है कि रास्ते में आसिफ, उमर, अहसान, जब्बार, अकरम, शमसुुल, सोनू, इंतकाब, पप्पू, संजू, अब्दुल, अनीस, जमीर, मसूद आदि निवासी मोहल्ला हसन थोक सहित अन्य 15 से 20 अज्ञात लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि भरगैन की नगर पंचायत चेयरमैन ने पुलिस को थाना समाधान दिवस में शिकायत दी।
विज्ञापन