फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Cantt Railway Station Chain Pulling News: Chain pulling In Rajdhani Express Train By So Called IAS

आगरा: खुद को आईएएस बताने वाले यात्री ने रोकी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, आरपीएफ कर्मियों को धमकाया, चेन पुलिंग पर मुकदमा दर्ज

Mon, 20 Sep 2021 04:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Sep 2021 04:42 PM IST
सार

राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री ने चेन पुलिंग कर दी जिसके बाद आरपीएफ ने यात्री के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया है कि बेटे के आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने के लिए यात्री ने चेन पुलिंग की थी।

विज्ञापन
Agra Cantt Railway Station Chain Pulling News: Chain pulling In Rajdhani Express Train By So Called IAS
आगरा: ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री ने आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोक लिया। आरपीएफ के जवानों ने कारण पूछा तो उसने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर वर्दी उतरवाने की धमकी दी। ट्रेन नौ मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ ने इस संबंध में यात्री के विरुद्ध रेलवे एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

राजधानी रुकने पर यात्रियों से हुई पूछताछ
निजामुद्दीन से शाम 7.03 बजे आगरा कैंट पर पहुंची राजधानी के स्टेशन पर रुकने पर आरपीएफ के स्टाफ ने यात्रियों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर आरपीएफ सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कोच एच-1 में सफर कर रहे यात्री प्रशांत मेहरा (69) ने खुद को आईएएस बताया। कहा कि उनका बेटा सामान लेने स्टेशन पर उतरा है। बेटे की वजह से चेन पुलिंग की है। जो करना है वह कर लो, उक्त व्यक्ति ने आरपीएफ जवानों को वर्दी उतरवाने की धमकी दी।
विज्ञापन

जुर्माना देने को नहीं हुआ तैयार

आरपीएफ जवानों ने कहा कि यह चेन पुलिंग का उचित कारण नहीं है, इसलिए आपको जुर्माना देना होगा। इस पर वह तैयार नहीं हुआ और धमकाया, तुम ग्वालियर आ जाओ, जो कार्रवाई करनी है, कर लेना। इस दौरान ट्रेन नौ मिनट तक खड़ी रही। उक्त यात्री ने अपना पता नहीं बताया। ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने के बाद टीटी से पीएनआर नंबर पता कर उक्त यात्री के विरुद्ध रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन: रविवार को ताजमहल पर सैलानियों की भारी भीड़, पर्यटकों को प्रवेश के लिए करना पड़ा इंतजार

मथुरा में डेंगू का डंक: 22 नए पीड़ित मिले, छह ब्लॉक में डेंगू और वायरल के लगातार मिल रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed