फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ch. After giving Bharat Ratna to Charan Singh, tear gas shells are being fired on farmers.

Agra News: चौ. चरण सिंह को भारत रत्न देकर, किसानों पर दाग रहे आंसू गैस के गोले

Wed, 14 Feb 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 14 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ch. After giving Bharat Ratna to Charan Singh, tear gas shells are being fired on farmers.
मैनपुरी। बुधवार को मैनपुरी पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा जहां किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दे रही है, वहीं किसानों पर आंसू गैस के गोले बरसा रही है।
विज्ञापन



किसानों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को सरकार को सुननी ही चाहिए। अगर किसानों की आय दोगुनी करना चाहती है और देश की अर्थव्यवस्था को दूसरे और तीसरे नंबर पर पहुंचानी चाहती है तो किसानों के लिए सोचना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के 10 प्रतिशत पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा अपने 79 सांसदों का टिकट काटने जा रही है। साथ ही एक बड़े नेता अपनी सीट बदलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से ईमानदारी की उम्मीद करना खुद को धोखा देना है। इस बार चुनाव में पीडीए भाजपा का सफाया करेगा। शिवपाल सिंह यादव को चुनाव लड़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी तय करेगी। वहीं मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा न होने पर भी उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा कौन सा गणित लगा रही ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। अखिलेश के करीबी रही मनोज यादव के भाजपा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि भाजपा अगर ऐसा करती है तो इससे बेहतर क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल द्वारा राज्यसभा चुनाव में वोट न डालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह खुद को धोखा दे रही हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भी उन्होंने यही बात दोहराई। अखिलेश यादव ने मैनपुरी कमलेश यादव, पूर्व सपा जिला महासचिव सुखवीर सिंह और भोगांव में सपा नेता जय सिंह कश्यप के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नवदंपती को बधाई दी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, देवेंद्र सिंह यादव, रामनरायण बाथम, पूर्व मंत्री तोताराम यादव, टीपी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।



जयंत को दो सीटें ज्यादा लगती हैं तो क्या करें : अखिलेश
रालोद के एनडीए में जाने के सवाल उन्होंने कहा कि अगर किसी को दो सीटें ज्यादा लगती हैं तो कोई क्या कर सकता है। सपा ने उन्हें 7 सीटें देने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद भी उन्हें दो सीटें ही अधिक लग रही हैं। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भी किसानों पर बम बरसाए जा रहे हैं। इस बार दिल्ली से भाजपा का पत्ता कटने का भी उन्होंने दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed