फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Central government praised the model of Agra for fight against CoronaVirus

#LadengeCoronaSe: आगरा के मॉडल को केंद्र सरकार ने सराहा, पूरे देश में लागू होगा

Mon, 13 Apr 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Apr 2020 12:06 AM IST
सार

माइक्रो प्लान से नौ इलाके संक्रमण से मुक्त, 10 मरीज ठीक 
देश में सबसे पहले ताजमगरी में हॉटस्पॉट चिन्हित कर सील किए गए 

विज्ञापन
Central government praised the model of Agra for fight against CoronaVirus
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आगरा मॉडल की प्रशंसा केंद्र सरकार ने की है। इसके पीछे दो वजह हैं। एक तो यहां 10 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। इनमें से तीन का उपचार यहीं सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में हुआ। 
विज्ञापन


दूसरा, हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए इलाके में संक्रमण का सफाया कर दिया गया। देश में सबसे पहले हॉटस्पॉट चिन्हित कर उन्हें सील करने का काम भी आगरा में हुआ। हालांकि अभी भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन गनीमत यह है कि संक्रमित मिलने वाले वही लोग हैं, जो पहले से क्वारंटीन में हैं। 
विज्ञापन


संक्रमण से मुक्त इलाके में खंदारी, कमला नगर, सार्थक अस्पताल, मोहनपुर रावली, कृष्णा विहार, जीवनी मंडी शामिल हैं। यहां के मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन इलाकों को पहले सील किया गया। अब सील हटाई जा रही है। हालांकि निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Central government praised the model of Agra for fight against CoronaVirus
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विदेश से आए लोगों की जांच
प्रशासन ने पहला काम विदेश से आए लोगों की जांच कराकर किया। 336 के सैंपल लिए गए। 11 लोगों में संक्रमण मिला।

जमातियों के संपर्क में आए लोग ट्रेस कराए
दूसरा चैलेंज जमाती के रूप में आया था। दिल्ली से 28 जमाती आए थे। प्रशासन ने पुलिस की मदद से 143 लोगों को ट्रेस किया। इन सभी के सैंपल लिए। 52 पॉजिटिव मिले।

होटलों को बनाया क्वारंटीन सेंटर 
मरीजों के संपर्क में आए जो लोग अस्पताल या स्कूलों  में बनाए शेल्टर होम में नहीं ठहरना चाहते थे, उनके लिए फाइव स्टार होटल में व्यवस्था की गई। यह बेहद कारगर रही।

Central government praised the model of Agra for fight against CoronaVirus
संक्रमित क्षेत्रों का नक्शा - फोटो : अमर उजाला
संक्रमित इलाके चिह्नित, नक्शा तैयार किया
प्रदेश और देश में हॉटस्पॉट चिन्हित किए जाने से पहले ही आगरा में 22 इलाकों की सूची बनाकर इन्हें सील कर दिया गया था। 

कंट्रोल रूम में 7000 शिकायतें सुनी 
कंट्रोल रूम (वार रूम ) स्मार्ट सिटी के दफ्तर में बनाया गया। यहां सात हजार से ज्यादा शिकायतें सुनी गई। इनका निस्तारण किया गया।

घर घर पहुंचाया जरूरत का सामान
प्रशासन ने पूरे शहर के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर डोर स्टेप डिलीवरी कराई जा रही है। इसके लिए हर गली-मोहल्ले तक के सब्जीवाले, किराने वालों को हेल्पलाइन से जोड़ा गया है। लोगों को घर पर सामान मिला तो बाहर कम निकले।

Central government praised the model of Agra for fight against CoronaVirus
जिला अस्पताल में डीएम प्रभु एन सिंह साथ में चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला
शेल्टर होम बनाए, जरूरतमंदों को दिया भोजन
गरीबों के लिए शेल्टर होम बनाए। उनके लिए भोजन का प्रबंध किया। समाजसेवी संस्थाओं की मदद से भोजन के पैकेट तैयार कराए। पुलिस के जरिए रोजाना 50 हजार पैकेट तक का वितरण किया। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हमने सबसे अहम काम किया संक्रमित लोगों की पहचान का। अब ज्यादातर मरीज वे ही मिल रहे हैं जो पहले से क्वारंटीन हैं। इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। 

पुलिस के एप से मिली मदद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने ऐसा एप तैयार कराया, जिससे लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की पहचान हो सके। इसका नाम दिया गया लॉकडाउन मॉनिट्रिंग एप। 

इसे स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया। जैसे ही किसी सड़क पर लोग आते हैं, वैसे ही कंट्रोल रूम को पता चलता है। वहां से तुरंत ही संबंधित थाने को वीडियो पहुंच जाता है। थानेदार नक्शे पर देखकर पुलिस भेज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed