फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebration Of Ganesh Chaturthi 2020 Starts In Agra

गणेश चतुर्थीः शुभ मुहूर्त की रौनक, लाखों के आभूषण और वाहनों की बुकिंग

Fri, 21 Aug 2020 01:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 Aug 2020 01:19 PM IST
सार

ऑटो सेक्टर में 100 चार पहिया, 175 दोपहिया की बुकिंग हो चुकी है। सराफा कारोबारी करीब 50 लाख रुपये की खरीदारी का अनुमान लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Celebration Of Ganesh Chaturthi 2020 Starts In Agra
गणेश चतुर्थी के लिए मूर्तियों को अंतिम रूप देता कारीगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इस बार न पंडाल सजेंगे न धूमधाम से बप्पा विराजेंगे। कोरोना के कारण गणेश चतुर्थी का पिछले साल के समान उल्लास नहीं है लेकिन ऑटो सेक्टर और आभूषण कारोबार में शुभ मुहूर्त की खरीदारी की कुछ रौनक है। ऑटो सेक्टर में 100 चार पहिया, 175 दोपहिया की बुकिंग हो चुकी है। सराफा कारोबारी करीब 50 लाख रुपये की खरीदारी का अनुमान लगा रहे हैं। लेकिन टैंट वालों के पास ऑर्डर का टोटा है। कुछ यही हाल मूर्तिकार, साउंड सिस्टम और बैंड वालों का भी है। 
विज्ञापन


सोमवार को देंगे डिलीवरी
गणेश चतुर्थी में नवरात्र जैसा उत्साह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन शुभ मुहूर्त को लेकर औसतन 100 चारपहिया और 175 दोपहिया की बुकिंग है। हालांकि शनिवार को लॉकडाउन है। इसलिए सोमवार को डिलीवरी होगी। -मयंक बंसल, संस्थापक आगरा ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन
विज्ञापन


नहीं बनाई हैं बड़ी मूर्तियां
पंडाल की स्थापना के लिए गणेशजी की पांच से नौ फुट की औसतन आठ हजार मूर्तियां खरीदी जाती थीं। लेकिन इस बार मांग नहीं है। घरों के लिए छोटी प्रतिमाएं बनाई हैं। 20 हजार मूर्तियों की बिक्री हो जाती है। -धीरज कुमार, मूर्तिकार नामनेर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 
माह-ए-मुहर्रम आज सेः 321 साल में पहली बार नहीं रखा जाएगा फूलों का ताजिया

सोने के सिक्के की भी मांग
त्योहार को लेकर लोग हल्की ज्वेलरी की बुकिंग करा रहे हैं। इसके अलावा सोने के सिक्के की भी मांग है। शुभ मौके को लेकर शहर से 50 लाख रुपये की खरीदारी होने का अनुमान है। -अनुराग बंसल, आभूषण कारोबारी

सात हजार लगते थे पंडाल
बीते कुछ वर्षों में गणेश चतुर्थी पर उत्सव का आगरा में रुझान बढ़ा है। शहर में अनुमानित सात हजार पंडाल लगते थे। इस बार कहीं से आर्डर नहीं मिला है। -आशीष जैन, टैंट कारोबारी

बैंडबाजे के भी ऑर्डर नहीं
त्योहार पर गणपति जी की स्थापना से लेकर विसर्जन तक धूम रहती है। इसके लिए बैंड और साउंड सिस्टम के लिए डेढ़ माह पहले ही आर्डर मिल जाते थे। इस बार ग्राहक नदारद हैं। -सुनील शर्मा, बैंड संचालक
 

श्रद्धालु बोले: भक्ति-श्रद्धा में कमी नहीं
गणेश चतुर्थी आ गई है। माहौल फीका है लेकिन भक्ति और श्रद्धा में कोई कमी नहीं। हर साल की तरह हम इस बार भी अपने घर में गणपति को लेकर आएंगे। -प्रीति पंजवानी, कमला नगर

घर में ही वंदना करेंगे
गणपति की मूर्ति घर में स्थापित करेंगे। पहले हम सब लोग सार्वजनिक पंडालों में भी जाया करते थे, लेकिन इस बार घर में ही गणेश जी की वंदना करेंगे। -संगीता, अर्जुन नगर

दस साल से मना रहे उत्सव
सभी शुभ कार्य गणपति के नाम से शुरू होते हैं। पिछले 10 साल से हम गणपति की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं, इस बार भी मिट्टी से बनी मूर्ति को स्थापित करेंगे। -गीता आहूजा, दयालबाग

आज लाएंगे गणपति
सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक है लेकिन घर-घर में गणपति का वंदन और अभिनंदन होगा। हम शुक्रवार को घर में गणपति लेकर आएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। -रुचि यादव, न्यू मधु नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed