{"_id":"66a26be67167fa5d4f0164e9","slug":"cdo-suddenly-arrived-in-agra-rto-youths-from-outside-ran-away-leaving-their-chairs-2024-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा आरटीओ में अचानक पहुंची सीडीओ... कुर्सियां छोड़ भागे बाहरी युवक, बाबुओं के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा आरटीओ में अचानक पहुंची सीडीओ... कुर्सियां छोड़ भागे बाहरी युवक, बाबुओं के छूटे पसीने
Thu, 25 Jul 2024 08:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 08:44 PM IST
सार
आगरा आरटीओ कार्यालय में अचानक निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ को देख बाबुओं के पसीने छूट गए। इस दौरान कार्यालय में बैठे बाहरी युवक कुर्सियां छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
सीडीओ आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रतिभा सिंह ने निरीक्षण किया। इससे बाहरी युवकों में भगदड़ मच गई। वह अपनी सीट छोड़कर भागने लगे, तो दलाल भी इधर-उधर हट गए। करीब एक घंटे तक कार्यालय में कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। उसी के तहत सीडीओ आरटीओ कार्यालय दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचीं। उनकी गाड़ी को देखते ही कार्यालय में भगदड़ मच गई। कार्यालय में अफरातफरी का माहौल देखकर सीडीओ भी चौंक गईं। आरटीओ के अधिकारियों के साथ सीडीओ अंदर पहुंचीं तब तक कर्मचारियों को छोड़कर बाहरी व्यक्ति जा चुके थे। यहां कार्य कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी भी सामने नहीं पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने नई और पुरानी बिल्डिंग के हर कक्ष का निरीक्षण किया। हाजिरी रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण की वजह से एक घंटे तक ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस जांच व अन्य कार्य प्रभावित रहा। एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर अधिकारी सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। सीडीओ को सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं।