फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CCTV footage and police mobile will reveal the secret of death

Agra News: सीसीटीवी फुटेज, पुलिस की मोबाइल से खुलेगा माैत का राज

Sat, 29 Nov 2025 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage and police mobile will reveal the secret of death
आगरा। थाना सिकंदरा के मंगलम आधार अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता सुनील शर्मा की माैत हुई थी। इसका राज क्राइम सीने दोहराए जाने के बाद भी नहीं खुल सका है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा की रिपोर्ट में अधिवक्ता को धक्का देने की पुष्टि नहीं हो सकी है। साक्ष्य नहीं मिलने की वजह से 21 महीने बाद भी विवेचना अटकी है। अब विवेचक ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज और 2 पुलिसकर्मियों के मोबाइलों को जांच के लिए लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

घटना 1 मार्च 2024 की है। आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा मंगलम आधार अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल पर फ्लैट में रह रहे थे। उनके खिलाफ थाना न्यू आगरा में अपहरण सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस उनके फ्लैट पर पहुंची थी। अधिवक्ता आठवीं मंजिल से गिर गए थे। उनकी घटनास्थल पर ही माैत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना के बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन किया था। पत्नी सुनीता शर्मा ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने कई दिन जांच की थी। जून 2024 में विवेचना सीबीसीआईडी को ट्रांसफर कर दी गई थी। अब भी विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतले के गिरने के स्थान को देखा गया
सीबीसीआईडी से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के कुछ दिन बाद क्राइम सीन दोहराया गया था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने आठवीं मंजिल से पुतला गिराकर देखा था। यह पता किया गया था कि धक्का देने पर कोई व्यक्ति भूतल पर गिरता है तो कहां गिरेगा और खुद पैर फिसलने पर गिरेगा तो भूतल पर किस स्थान पर गिरेगा। सुनील शर्मा जिस स्थान पर गिरे थे। उससे हादसे की संभावना ज्यादा जताई गई है। धक्का देने की तरफ संभावना कम ही बन रही है। एफएसएल आगरा ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट दे दी थी। विवेचक ने रिपोर्ट का अध्ययन किया है। मगर इस रिपोर्ट के साथ ही अन्य रिपोर्ट का भी मिलान किया जा रहा है।

21 से अधिक लोगों के लिए हैं बयान
सीबीसीआईडी के विवेचक कई बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। घटना पुलिस दबिश के दाैरान ही हुई थी। पत्नी ने कहा था कि उनके सामने घटना हुई थी। पुलिसकर्मियों ने दबिश दी थी। घटना के समय दो पुलिसकर्मियों ने फ्लैट पर पहुंचने के दाैरान पत्नी से बातचीत के वीडियो बनाए थे। इसके अलावा अपार्टमेंट परिसर में 12 कैमरे लगे हैं। एक कैमरे में सुनील शर्मा गिरते दिखे थे। उनकी पत्नी भी सीढि़यों से नीचे जाते हुए और ऊपर आते हुए दिखी थीं। पुलिसकर्मियों के मोबाइल के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में अधिवक्ता के गिरने के समय में ज्यादा अंतर नहीं है। इसके साथ ही अपार्टमेंट में रहने वाले 21 से अधिक लोगों के भी बयान लिए गए हैं।

पत्नी लगा रहीं न्याय की गुहार
घटना के बाद से ही अधिवक्ता की पत्नी सुनीता शर्मा न्याय की गुहार लगा रही हैं। वह आरोपी पुलिसकर्मियों को सजा दिलाना चाहती हैं। इसके लिए कई बार अधिकारियों से मिल चुकी हैं।


सीबीसीआईडी के विवेचक करेंगे कार्रवाई
अधिवक्ता सुनील शर्मा की माैत के मामले में थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मगर सीबीसीआईडी विवेचना कर रही है। सीबीसीआईडी के विवेचक ही आगे की कार्रवाई करेंगे। - सैयद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed