फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CCTV Cameras Power Line Safety Measures Planned for Kanwar Yatra in Agra

कांवड़ यात्रा 2026: शिवालयों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, रास्तों से हटेंगे झूलते तार; डीएम ने जारी किए ये आदेश

Sat, 25 Jul 2026 01:43 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 01:43 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा और सावन के मद्देनजर आगरा प्रशासन ने प्रमुख शिवालयों पर सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। बटेश्वर घाट पर गोताखोर, मेडिकल टीम और रेस्क्यू उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे।
 

विज्ञापन
CCTV Cameras Power Line Safety Measures Planned for Kanwar Yatra in Agra
डीएम मनीष बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर तैयारियों के लिए डीएम मनीष बंसल ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। डीएम ने शिवालय मार्गों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने, सीसीटीवी से निगरानी और पुलिस प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गेहूं का आटा खाना भूल जाएंगे, जब खाएंगे इन आठ तरह के हाई-फाइबर आटे की रोटियां; स्वाद के साथ मिलेगा पोषण
विज्ञापन



डीएम ने अधिकारियों को शिवालयों व कांवड़ मार्गों के अलावा बटेश्वर घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। राजेश्वर, मन:कामेश्वर, कैलाश, बल्केश्वर, पृथ्वीनाथ, रावली आदि मंदिरों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले बिजली के पोल, स्ट्रीट लाइट और झूलते तारों को दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि करंट का कोई खतरा न रहे। इसके साथ ही, नगर निगम व संबंधित विभागों को फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, पेयजल व्यवस्था और खुले मैनहोल व क्षतिग्रस्त स्लैब को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: कदम-कदम पर गड्ढे, पहली बारिश में उखड़ी सड़कें; लोगों का चलना हो रहा दुश्वार


बटेश्वर में सावन के सोमवार को उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर घाटों पर गोताखोर, नाव, रेस्क्यू उपकरण और सुरक्षा जाली लगाने के निर्देश दिए गए। यहां एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। इसके अलावा, शहर में मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों पर सुगम आवागमन के लिए पुलिस और यातायात विभाग समन्वय बनाकर जरूरी डायवर्जन प्लान लागू करेंगे। कांवड़ शिविरों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात


डीएम ने बताया कि सावन माह के बीच 4 अगस्त को चेहल्लुम और 26 अगस्त को बारावफात का पर्व भी है। उन्होंने सभी से एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। बैठक में नगर आयुक्त संतोष वैश्य, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान व एडिशनल डीसीपी हिमांशु गौरव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   आगरा मेट्रो का नया अपडेट: शहर के ये पांच स्टेशन बनकर हो गए तैयार, अगले महीने से आईएसबीटी तक चलेगी ट्रेन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed