{"_id":"5b0e69e34f1c1ba86e8b56c0","slug":"cctv-cameras-are-damage-in-the-taj-mahal-from-20-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक, मुख्य गुंबद में लगा ये उपकरण है खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक, मुख्य गुंबद में लगा ये उपकरण है खराब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 30 May 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
ताजमहल के मुख्य गुंबद में मकबरे के अंदर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे 20 दिनों से बंद हैं। बिजली कनेक्शन न होने से मकबरे के अंदर सुरक्षा के मद्देनजर निगहबानी नहीं हो पा रही है।
गुंबद के ऊपर ही एएसआई ने सोलर पैनल लगवाए हैं, लेकिन सीसीटीवी कैमरे इससे नहीं जोड़े गए हैं। ब्रिटिश राज के दौरान लगाए गए बिजली के तारों में हुए फाल्ट के बाद से अब तक कैमरे बंद हैं।
ताजमहल पर आतंकी खतरे के मद्देनजर इसका चप्पा-चप्पा सीसीटीवी कैमरे की जद में है, लेकिन मुख्य गुंबद में कब्र कक्ष की रिकार्डिंग 20 दिन से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
यहां लगे दोनों कैमरों का बिजली कनेक्शन खराब हो चुका है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की शिकायतों के बाद भी कनेक्शन जुड़वाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

Trending Videos
ताजमहल में सीसीटीवी कैमरे हैं ख्ाराब
- फोटो : अमर उजाला
20 दिनों से इस मामले में एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद ने कोई कार्रवाई नहीं की। मकबरे के अंदर कब्र वाले कक्ष में पर्यटकों की निगहबानी नहीं हो पा रही है।
एएसआई ने अप्रैल में मुख्य गुंबद के ऊपर सोलर पैनल लगाया है, जिससे स्मारक के अंदर चार एलईडी लाइटें दिन और रात में जगमगाती रहती हैं।
सीआईएसएफ ने इसी सोलर पैनल से कैमरों को जोड़ने की मांग एएसआई से की, ताकि लाइट गुल होने की स्थिति में सोलर लाइट से कैमरे चलते रहें, लेकिन एएसआई का कहना है कि दो कैमरों का लोड बिजली के तार झेल नहीं सकेंगे।