फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cctv camera caught thieves stole ration from shop in agra

परचून की दुकान से दाल-चावल के बोरे चोरी, महिला सहित चार चोरों ने की वारदात, सीसीटीवी में कैद

Mon, 06 Jan 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jan 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
cctv camera caught thieves stole ration from shop in agra
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के नरीपुरा में शनिवार रात को चोरों ने परचून की दुकान का शटर उठा दिया। इसके बाद 80 रुपये की दाल, चावल और पान मसाला सहित 20 हजार रुपये कैश चोरी करके ले गए। 
विज्ञापन


रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चार चोर नजर आ रहे हैं। इनमें एक महिला भी है। वहीं कालिंदी विहार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की।
विज्ञापन

 
नरीपुरा निवासी इसलाम खान की जगनेर रोड पर परचून की दुकान है। रविवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दुकान का शटर उठा देखकर उन्हें चोरी की सूचना दी। इस पर इसलाम खान पहुंच गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान हुआ चोरी

उन्होंने बताया कि चोर दुकान से तीन बोरे चावल, कई दाल के बोरे, रिफाइंड के टिन, पान मसाला और 20 हजार रुपये चोरी करके ले गए। क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चार चोर रात तकरीबन 2:45 बजे आते दिख रहे हैं। इनमें एक महिला भी है। महिला भी सामान उठाकर ले जा रही है। चोर टेंपो में सामान लादकर ले गए। 

वहीं दूसरी घटना कालिंदी विहार स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में हुई। दुकान मोहित अग्रवाल की है। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़ दी। इसके बाद 1.20 लाख रुपये, चेक बुक ले गए। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी चोरी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed