{"_id":"5e1225958ebc3e87bf239e0e","slug":"cctv-camera-caught-thieves-stole-ration-from-shop-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान से दाल-चावल के बोरे चोरी, महिला सहित चार चोरों ने की वारदात, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान से दाल-चावल के बोरे चोरी, महिला सहित चार चोरों ने की वारदात, सीसीटीवी में कैद
Mon, 06 Jan 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के नरीपुरा में शनिवार रात को चोरों ने परचून की दुकान का शटर उठा दिया। इसके बाद 80 रुपये की दाल, चावल और पान मसाला सहित 20 हजार रुपये कैश चोरी करके ले गए।
रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चार चोर नजर आ रहे हैं। इनमें एक महिला भी है। वहीं कालिंदी विहार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की।
नरीपुरा निवासी इसलाम खान की जगनेर रोड पर परचून की दुकान है। रविवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दुकान का शटर उठा देखकर उन्हें चोरी की सूचना दी। इस पर इसलाम खान पहुंच गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला।

यह सामान हुआ चोरी
उन्होंने बताया कि चोर दुकान से तीन बोरे चावल, कई दाल के बोरे, रिफाइंड के टिन, पान मसाला और 20 हजार रुपये चोरी करके ले गए। क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चार चोर रात तकरीबन 2:45 बजे आते दिख रहे हैं। इनमें एक महिला भी है। महिला भी सामान उठाकर ले जा रही है। चोर टेंपो में सामान लादकर ले गए।
वहीं दूसरी घटना कालिंदी विहार स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में हुई। दुकान मोहित अग्रवाल की है। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़ दी। इसके बाद 1.20 लाख रुपये, चेक बुक ले गए। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी चोरी कर ली।