{"_id":"5e7b58638ebc3e76c6048687","slug":"cbse-study-student-get-online-teaching","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरः सीबीएसई के विद्यार्थियों की होगी ऑनलाइन पढ़ाई, बनेंगे व्हाट्सएप ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरः सीबीएसई के विद्यार्थियों की होगी ऑनलाइन पढ़ाई, बनेंगे व्हाट्सएप ग्रुप
Wed, 25 Mar 2020 07:18 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:18 PM IST
सार
कक्षा 10 और 12वीं के छात्र-छात्राओं को शिक्षक व्हाट्सएप के
माध्यम से नोट्स उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री की ओर से 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किए जाने से 14 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान खुल नहीं पाएंगे। जबकि एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा। ऐसे में सीबीएसई के स्कूलों ने अपने यहां पंजीकृत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाने की योजना बनाई है। पाठ्यक्रम तैयार कराया जा रहा है।
जीडी गोयंका स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ का कहना है कि लॉकडाउन में विद्यार्थियों का अधिक नुकसान न हो, इसके लिए स्कूल की ओर से कुछ कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूल के आफिशियल यू-ट्यूब चैनल व एप के माध्यम से हर विषय का जितना पाठ्यक्रम अप्रैल में पढ़ाया जाना है, शिक्षक उसकी व्याख्या करेंगे।
उसके वीडियो अभिभावकों को व्हाट्सएप के माध्यम से और स्कूल की एप के माध्यम से भेजे जाएंगे। यह वीडियो दूसरे स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। व्हाट्सएप के माध्यम से सभी शिक्षक अपनी कक्षा के विद्यार्थियों से सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बात करेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

होली पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन संजय तोमर का कहना है कि लॉकडाउन छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में बाधा न बने, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई कराने की व्यवस्था बनाई गई है। टीम लिंक और जूम गूगल के माध्यम से कक्षावार छात्रों को जोड़ा जाएगा।
खासतौर पर कक्षा 10 और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण डिजिटल पाठ्यसामग्री तैयार करने में शिक्षक लगे हुए हैं। विषय शिक्षक जूम गूगल के माध्यम से अपनी कक्षा के विद्यार्थियों को जोड़कर विषय को पढ़ाएंगे भी। प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों को घर पर व्यस्त रखने के लिए पाठ्य सामग्री तैयार कराई जा रही है।
बोर्ड परीक्षार्थियों को नोट्स पहुंचाए जा रहे
गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रद्युम्न चतुर्वेदी का कहना है कि कक्षा 10 और 12वीं के छात्र-छात्राओं को शिक्षक व्हाट्सएप के माध्यम से नोट्स उपलब्ध करा रहे हैं। जिससे बोर्ड परीक्षार्थियों को नुकसान न हो।