फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE Schools to Reopen on 1 July But Third Language and Textbooks for Class 9 Still Unclear

CBSE: अब नौवीं-दसवीं में तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य, तीसरी भाषा पर सस्पेंस; एक जुलाई से खुल रहे स्कूल

Thu, 18 Jun 2026 09:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 09:00 AM IST
सार

सीबीएसई ने नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 9 में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य कर दिया है, जिनमें दो भारतीय भाषाएं होंगी। हालांकि 1 जुलाई से स्कूल खुलने वाले हैं, लेकिन तीसरी भाषा, उसकी किताब और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर अब भी स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
CBSE Schools to Reopen on 1 July But Third Language and Textbooks for Class 9 Still Unclear
सीबीएसई

विस्तार

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी- 2020) और राष्ट्रीय विद्यालय शिक्षा ढांचा (एनसीएफ-एसई-2023) के तहत 9वीं में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य कर दिया है, जिनमें से कम से कम दो भाषाएं भारतीय मूल की होनी चाहिए। 1 जुलाई से विद्यालय खुलने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ कि कक्षा 9 में तीसरी भाषा के रूप में कौन सी भाषा और किताबों से पढ़ाई कराई जानी है।
विज्ञापन


निजी सीबीएसई स्कूल की निदेशक दीपिका त्यागी बताती हैं कि तीन-भाषा फार्मूले को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल सीबीएसई के सुझाव पर कक्षा 9 के विद्यार्थियों को तीसरी भाषा के तौर पर कक्षा 6 की संस्कृत किताबों से पढ़ाया जाएगा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) सचिव गिरधर शर्मा बताते हैं अभी तक न तो पाठ्यक्रम को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश मिले हैं और न ही यह बताया गया है कि छात्रों का मूल्यांकन किस प्रकार किया जाएगा।
विज्ञापन


अप्सा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि आगरा में सीबीएसई के कुछ ही स्कूलों में फ्रेंच या जर्मन पढ़ाई जाती है। हमारे स्कूल में भी जर्मन भाषा छात्रों को पढ़ाई जाती थी, लेकिन नए नियम के तहत दो भारतीय भाषा जरूरी है इसलिए हमने जर्मन भाषा के शिक्षक को हटा दिया है। सीबीएसई का सुझाव हैं कि कक्षा 6 की संस्कृत की किताब से पढ़ाया जाए हम भी उसी को ही फॉलो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  
UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर होदसों ने रोकी रफ्तार, इस कदर जाम में फंसे वाहन; डीसीपी ट्रैफिक को आना पड़ा

बहन से नफरत की इंतहा: छह गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन मुंह पर दागीं; फांसी की सजा सुनते ही रो पड़ा कातिल भाई

यूपी में बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां: भीषण गर्मी की वजह से आया नया आदेश, जानें अब कब खुलेंगे विद्यालय

UP Food Expo 2026: फूड प्रोसेसिंग उद्योग को मिला नया मंच, तीन दिन में करोड़ों के सौदों की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed