{"_id":"5740b51d4f1c1bf876ac6fff","slug":"cbse-harshita-on-top-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं में अर्श पर हर्षिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं में अर्श पर हर्षिता
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 22 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
हरष्ािता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) 12वीं के परीक्षा परिणाम में मिल्टन पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा ने खुद को अर्श पर स्थापित किया है। 98.2 फीसदी अंक लेकर उन्होंने न केवल जिले में टॉप किया है, बल्कि आगरा परिक्षेत्र में तीसरा स्थान हासिल किया है। क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद के मुताबिक जिले का परिणाम इस बार महज 70 फीसदी ही रहा है।
सुमित राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रशांत बघेल 97.4 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरे और डीपीएस के हर्ष खंडेलवाल 97.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। शैक्षणिक सत्र 2014-15 की अपेक्षा टॉपर्स के पास का प्रतिशत इस बार बढ़ा है। सीबीएसई में पहली बार जिले के किसी विद्यार्थी ने 98 फीसदी का आंकड़ा पार किया है। पिछले सत्र में सिंपकिंस स्कूल की छात्रा कनिका सिंह 97.6 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर बनीं थीं। प्रदेश में उनका पांचवां स्थान था।
इस बार हर्षिता ने 98.2 अंक लेकर इतिहास रचा है। दसवीं उन्होंने आईसीएसई बोर्ड से की थी और वर्ष 2014 में 97 फीसदी अंक प्राप्त कर सेंट पैट्रिक्स स्कूल की टॉपर थीं। 11वीं में बोर्ड परिवर्तित कर दिया। मिल्टन पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के साथ लक्ष्य 30 की परीक्षा उत्तीर्ण करके दीक्षालय में भी नि:शुल्क क्लास कर रही थीं।
विज्ञापन
छात्राओं ने मारी बाजी
आगरा। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ा है। जिले में छात्रों की अपेक्षा 15.91 फीसदी अधिक छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। 64.41 फीसदी छात्र और 80.32 फीसदी छात्राएं कामयाब हुई हैं।
जिले के आंकड़े एक नजर में
9410 कुल परीक्षार्थी
6206 छात्र हैं
3204 छात्राएं
64.41 फीसदी छात्र पास हुए
80.32 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं
15.91 फीसदी छात्राओं का परिणाम छात्रों से अधिक रहा
93 फीसदी जिले का कुल परिणाम रहा