फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE: Full marks of students to the examination from OMR sheet

सीबीएसईः टर्म-1 की पहले दिन की परीक्षा सात केंद्रों पर

Wed, 17 Nov 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Full marks of students to the examination from OMR sheet
आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की टर्म-1 की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन कक्षा 12वीं की एंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा हुई। नौ केंद्रों पर करीब 350 विद्यार्थी पंजीकृत थे। पहली बार बोर्ड परीक्षा ओएमआर शीट आधारित कराई जा रही है। विद्यार्थी बदली व्यवस्था में परीक्षा देकर खुश नजर आए।
विज्ञापन

कमलानगर स्थित सुमित राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से परीक्षा देकर निकले आयुष गुप्ता ने बताया कि एंटरप्रेन्योरशिप का प्रश्नपत्र आसान रहा। सभी प्रश्न पढ़ाए हुए पाठ्यक्रम से पूछे गए। ओएमआर शीट पर परीक्षा देने का अनुभव अच्छा रहा। प्रियांशु गर्ग ने बताया कि प्रश्नों को हल करने में परेशानी नहीं हुई। स्कूल में ओएमआर शीट पर प्री-बोर्ड की परीक्षा कराई गई थी, इसलिए कोई कठिनाई भी नहीं आई।
विज्ञापन

सीबीएसई के शहर समन्वयक रामानंद चौहान का कहना है कि पहले दिन की परीक्षा व्यवस्थित तरीके से हुई। बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र आनॅलाइन ही भेजा गया। केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक की उपस्थिति में इसेे डाउनलोड कर प्रिंट निकाला गया। ओएमआर शीट पर परीक्षा से परीक्षार्थी भी सहज दिख रहे थे। बुधवार को सात केंद्रों पर 12वीं की फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आगरा। यूपी बोर्ड के विद्यालय आरबीएस इंटर कॉलेज में मंगलवार से कक्षा 9 और 11 की भी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। कक्षा नौ की परीक्षा पहली बार ओएमआर शीट पर कराई जा रही है। 20 अंक के प्रश्न ओएमआर शीट आधारित और 50 अंक के प्रश्न वर्णनात्मक पूछे गए। कक्षा नौ के छात्र अल्तमश ने बताया कि ओएमआर शीट पर परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं हुई। वंशिका ने बताया कि ओएमआर शीट आधारित प्रश्न आसान थे। इन्हें हल करने में कम समय लगा। अधिक प्रश्न इसी तरह के पूछे जाने चाहिए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed