{"_id":"6703598027deceb23803835d","slug":"cbi-will-investigate-vigilance-action-against-jd-in-agra-directed-to-investigate-audio-trap-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीबीसीआईडी करेगी जेडी पर विजिलेंस कार्रवाई की जांच, ऑडियो ट्रैप की जांच करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीबीसीआईडी करेगी जेडी पर विजिलेंस कार्रवाई की जांच, ऑडियो ट्रैप की जांच करने का निर्देश
Mon, 07 Oct 2024 09:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:16 AM IST
सार
आगरा में जेडी पर विजिलेंस कार्रवाई की जांच सीबीसीआईडी करेगी। ऑडियो ट्रैप की जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) आरपी शर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) आरपी शर्मा पर विजिलेंस कार्रवाई की जांच अपराध शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग (सीबीसीआईडी) को दी गई है। शासन के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की थी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर जांच सीबीसीआईडी के हवाले की गई है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के निलंबित संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा के खिलाफ शिक्षक अजय पाल ने वेतन जारी करने की एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। विजिलेंस टीम ने 17 अगस्त की शाम को जेडी को उनके कार्यालय के बाहर से तीन लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले पर वीके सिंह विशेष सचिव गृह विभाग और राजेश कुमार सचिव सतर्कता विभाग ने जांच की।
विज्ञापन
इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर विशेष सचिव राम नगीना मौर्य ने जेडी आरपी शर्मा पर विजिलेंस कार्रवाई की जांच सीबीसीआईडी से कराने का निर्देश दिया। विजिलेंस की ऑडियो ट्रैप प्रक्रिया नियमों के अनुसार की गई है या नहीं, इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा का कहना है कि सीबीसीआईडी से जांच कराने के निर्णय का स्वागत करते हैं। यह शिक्षकों की एकजुटता की जीत है।