फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBI raids office and residence of Deputy Chief of Railway Construction Department in Agra

CBI का छापाः रेल अधिकारी के ऑफिस और घर पर घंटो चली कार्रवाई, साथ ले गई, रिश्वतखोरी के मामले की कर रही है जांच

Tue, 21 Feb 2023 09:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 09:51 PM IST
सार

आगरा में रिश्वतखोरी के एक मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने मंगलवार को आगरा में छापेमारी की। टीम ने यहां निर्माण विभाग के कार्यालय और डिप्टी चीफ के घर पर कार्रवाई की। डीप्टी चीफ को साथ ले गई है। 

 

विज्ञापन
CBI raids office and residence of Deputy Chief of Railway Construction Department in Agra
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सीबीआई ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मंगलवार को सीबीआई ने उत्तर मध्य रेलवे, आगरा रेल मंडल के निर्माण विभाग पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने डिप्टी चीफ के कार्यालय और घर दोनों जगह कार्रवाई की। घंटों जांच पड़ताल करती रही। अंत में डिप्टी चीफ को अपने साथ ले गई। सीबीआई रिश्वत से जुड़े एक मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, जयपुर के ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर विजय सिंह को मथुरा बस स्टैंड के पास पांच लाख की रिश्वत देते पकड़ा था। मामले की जांच चल रही है। पूछताछ में कई खुलासे हुए और सीबीआई के राडार पर कुछ और नाम जुड़े। 

विज्ञापन

रेलवे के निर्माण विभाग के कार्यालय पर छापेमारी

इसी कड़ी में सीबीआई ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पीछे निर्माण विभाग के कार्यालय पर छापेमारी की। यहां ऊपरी मंजिल पर निर्माण विभाग दूरसंचार डिप्टी चीफ मुकेश कुमार का कार्यालय है। सीबीआई उनके कार्यालय पहुंची। यहां घंटों तक जांच पड़ताल की। बताया गया कि सीबीआई टीम आगरा कैंट ऑफिसर कॉलोनी स्थित बांग्ला नंबर-2004 में डिप्टी चीफ मुकेश कुमार के घर पर भी पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी चीफ को अपने साथ ले गई

सीबीआई की कार्रवाई से रेल महकमे में सनसनी फैल गई। कहा तो यह भी जा रहा है कि सीबीआई, डिप्टी चीफ को अपने साथ ले गई है। इससे पहले भी सीबीआई ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पर्सनल विभाग में छापा मारा था। यह पूरा मामला ठेकेदार से रिश्वत से जुड़ा हुआ है। इसकी जांच सीबीआई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed