{"_id":"6665477848742cf0840d5ecd","slug":"causes-of-resentment-in-relationship-you-will-be-surprised-to-know-these-three-cases-2024-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादीशुदा जिंदगी में क्यों घुल रही कड़वाहट, टूटने की कगार पर रिश्ते; ये तीन मामले जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादीशुदा जिंदगी में क्यों घुल रही कड़वाहट, टूटने की कगार पर रिश्ते; ये तीन मामले जानकर रह जाएंगे हैरान
Sun, 09 Jun 2024 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:41 AM IST
सार
पति और पत्नी के रिश्ते की डोर वैसे तो बेहद मजबूत मानी जाती है, लेकिन बदलते दौर में इन रिश्तों के बंधन नाजुक होते जा रहे हैं। आगरा के परिवार परामर्श केन्द्र में पति और पत्नी के बीच विवाद के तीन ऐसे मामले सामने आए, जिनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
पति-पत्नी में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूठना मनाना हर रिश्ते में चलता है। लड़ाई झगड़ा हर किसी में होता है। पर, रिश्ते की डोर सबसे ज्यादा पति-पत्नी की टूट रही है। छोटी-छोटी बातों की नाराजगी दोनों का ही जीवन बर्बाद कर रही है। पुलिस लाइन में लगने वाले परामर्श केंद्र में हर बार खाने, कपड़े, नेल पॉलिश जैसे छोटे-छोटे कारणों से रूठ कर घर छोड़ने वाले मामले आते हैं। दहेज और लड़के की चाहत भी पति-पत्नी का रिश्ता तोड़ रही है।
जरा सी बात पर मामला सीधे थाने-चौकी पहुंच जा रहा है। पुलिस लाइन में लगने वाले परामर्श केंद्र पर सिर्फ एक दिन में ही 90 से अधिक मामले पहुंच रहे हैं। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार बताते हैं कि विश्वास और प्यार की कमी के कारण रिश्ते टूटने लगते हैं। परिवार के बड़ों की भी जिम्मेदारी है कि वे रिश्ता बनाए रखने में मदद करें। शनिवार को भी 98 मामले पहुंचे , जिसमें से 14 मामलों में समझौता कराया गया।

केस-1
पति नहीं खरीदते नए कपड़े
थाना न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का मामला परामर्श केंद्र पहुंचा। महिला का कहना था कि शादी के बाद से पति ने नए कपड़े खरीद के नहीं दिए। इसलिए वह ससुराल में रहना नहीं चाहती। पति नए कपड़े खरीद के देगा तभी पति के साथ घर जाऊंगी।

केस- 2
कार लेकर ही ससुराल आना
थाना शाहगंज क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि शादी के 3 साल बाद पति दहेज के लिए आए दिन परेशान करते हैं। साथ ही पिटाई भी की जाती है। मेरी एक साल की बच्ची भी है और घर आने की शर्त रखी है कि कार ले कर ही ससुराल वापस आना।

केस-3
बेटियां पैदा होने पर बदला पति-सास का नजरिया
शादी को 5 साल हो गए। मेरी 2 लड़कियां पैदा हो गईं, तभी से पति और सास का नजरिया ही बदल गया। पीटने के साथ ही अब घर पर रखना नहीं चाहता। आए दिन घर में बच्चियों को लेकर क्लेश होते हैं। थाने चौकी के चक्कर लगाकर मेरा और मेरी बच्चियों का भी जीवन बर्बाद हो रहा है।