{"_id":"61a273c307662310d712e575","slug":"cause-of-death-could-not-be-confirmed-left-safe-mainpuri-news-agr515976514","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के कारण की नहीं हो सकी पुष्टि, बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के कारण की नहीं हो सकी पुष्टि, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला भदौरिया निवासी युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सक ने बिसरा सुरक्षित कराया है। शुक्रवार को पुलिस ने शव को जलती चिता से निकलवाया था।
थाना क्षेत्र के गांव नगला भदौरिया निवासी अजीत कुमार मेडिकल कॉलेज सैफई में रसोई में खाना बनाने का काम करता था। उसका पिता से संपत्ति को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम वह कहीं चला गया था। अगले दिन शुक्रवार को उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटका मिला था।
परिजनों में शव उतारने के बाद अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी युवक के ससुरालीजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जलती हुई चिता से शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते चिकित्सक ने बिसरा सुरक्षित कराया है। बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद अब मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।