{"_id":"61e5cacf9fd8da3bae677bfe","slug":"caught-the-miscreant-running-away-after-robbing-the-mobile-phone-agra-news-agr5215724177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन लूटकर भागते बदमाश को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन लूटकर भागते बदमाश को पकड़ा
विज्ञापन
आगरा। एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां में दुकान के कर्मचारी से बाइकर्स गैंग ने मोबाइल लूट लिया। इसके बाद भागने लगा। कर्मचारी ने बदमाशों को पीछा किया। एक बदमाश को पकड़ लिया। हालांकि उससे मोबाइल बरामद नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली थी। इस पर जांच की जा रही है।
सीता नगर निवासी आकाश चौधरी कटरा वजीर खां में एक बुक सेलर की दुकान पर काम करता है। सोमवार शाम को वो दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दो बदमाश बाइक पर आए। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा बुक दिखाने की कहने लगा। अचानक उसने आकाश के हाथ में लगा मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बाइक पर बैठकर भागने लगा।
आकाश ने कुछ लोगों की मदद से बदमाशों का पीछा किया। रास्ते में बाइक को रोक लिया गया। इस दौरान एक बदमाश पैदल भाग गया, जबकि दूसरा पकड़ लिया गया। उसके पास आकाश का मोबाइल नहीं मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। थाने ले जाकर आरोपी से पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है।